iPhone 14 series: इन वेबसाइट पर मिल रहा शानदार ऑफर, 5000 रुपये का कैशबैक भी
iPhone 14 को ब्लू, मिडनाइट, पर्पल, स्टारलाइट और प्रोडक्ट रेड कलर में 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज में खरीदा जा सकेगा। iPhone 14 की भारत में शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है। इस कीमत में 128GB स्टोरेज मॉडल मिलेगा।

विस्तार
एपल ने हाल ही में iPhone 14 series को लॉन्च किया है जिसके तहत iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, और iPhone 14 Pro Max जैसे चार स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। पिछले सप्ताह ही इन आईफोन के लिए प्री-बुकिंग शुरू की गई है। यदि आप नए आईफोन खरीदना चाहते हैं तो iPhone 14 series सीरीज के साथ भी अमेजन, फ्लिपकार्ट और क्रोमा जैसी साइट पर शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं।
iPhone 14 सीरीज पर यहां मिलेगा ऑफर
iPhone 14 को ब्लू, मिडनाइट, पर्पल, स्टारलाइट और प्रोडक्ट रेड कलर में 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज में खरीदा जा सकेगा। iPhone 14 की भारत में शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है। इस कीमत में 128GB स्टोरेज मॉडल मिलेगा। अब यदि आप अमेजन से फोन को खरीदते समय HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 5,000 रुपये का इस्टैंट कैशबैक मिलेगा। साथ ही 16,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है और 3,817 रुपये की ईएमआई पर भी आप नए आईफोन को खरीद सकते हैं।
iPhone 14 को इसी ऑफर के साथ क्रोमा, फ्लिपकार्ट और रिलायंस डिजिटल स्टोर पर लिस्ट किया गया है। Flipkart Axis बैंक के कार्ड के साथ 5 फीसदी का कैशबैक मिल रहा है और फ्लिपकार्ट की Big Billion Days Sale 2022 में फोन के साथ आपको सरप्राइज कूपन बी मिल सकता है। Flipkart नए आईफोन पर 22,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है।
अब तक की सबसे कम कीमत में आईफोन 13 सीरीज
फ्लिपकार्ट की सेल में iPhone 13 series, iPhone 12 mini और iPhone 11 को अब तक की सबसे कम कीमत में लिस्ट किया गया है। Apple iPhone 13 को 49,990 रुपये की शुरुआती कीमत या इससे कम में भी खरीदने का मौका मिलेगा। फ्लिपकार्ट ने इसका टीजर भी जारी किया है। वहीं iPhone 13 Pro की शुरुआती कीमत 89,990 रुपये या इससे कम होगी और iPhone 13 Pro Max को 99,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।