iPhone 14: लॉन्चिंग इवेंट से लेकर संभावित फीचर्स तक, सबकुछ यहां जानें

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 22 Aug 2022 06:05 PM IST
सार

एपल की iPhone 14 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर दावा किया जा रहा है कि इस सीरीज को सात सितंबर को पेश किया जा सकता है। इस लॉन्चिंग इवेंट में iPhone 14 सीरीज के साथ नया Mac, नया iPads और एपल वॉच के तीन मॉडल को भी लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
IPhone 14 Series Launch Date Latest Update Rumours and Fake News All You Need To Know
iPhone 14 Series - फोटो : Jon Prosser

    विस्तार

    एपल की नई iPhone 14 सीरीज को लेकर स्मार्टफोन मार्केट में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। अब तक इस फोन को लेकर कई सारे लीक्स सामने आ चुके हैं। हालांकि एपल की ओर से अब तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं आयी है। हाल ही में iPhone 14 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर भी दावे किए गए हैं। कहा जा रहा है कि फोन को 7 दिसंबर को पेश किया जा सकता है। यदि आप भी इस फोन का इंतजार कर रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको iPhone 14 सीरीज की तमाम मौजूद जानकारियां देंगे। चलिए जानतें हैं इस फोन को कब लॉन्च किया जाएगा और इसमें आपको कौन-कौनसे फीचर्स मिलने वाले हैं।

    एपल की iPhone 14 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर दावा किया जा रहा है कि इस सीरीज को सात सितंबर को पेश किया जा सकता है। बता दें कि आमतौर पर एपल के आईफोन लॉन्चिंग का इवेंट सितंबर में ही होता है, इसको ध्यान में रखकर भी ये दावे किए जा रहे हैं। वहीं एपल के इस लॉन्चिंग इवेंट में iPhone 14 सीरीज के साथ नया Mac, नया iPads और एपल वॉच के तीन मॉडल को भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अब तक इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    एपल की इस नई सीरीज को लेकर कहा जा रहा है कि iPhone 14 सीरीज के प्रो मॉडल की कीमत पहले के मुकाबले अधिक होने वाली है। Wedbush एनालिस्ट की एक रिपोर्ट की मानें तो iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max की कीमत में iPhone 13 Pro के मुकाबले 100 डॉलर यानी करीब 8,000 रुपये का इजाफा देखने को मिल सकता है। बता दें कि पहली बार 4 अगस्त को iPhone 14 की कीमत को लेकर जानकारी सामने आई थी, जिसमें कोरिया के टिप्सटर ने iPhone 14 की कीमत को लेकर जानकारी दी थी। दावे के अनुसार iPhone 14 को 799 डॉलर यानी करीब 63,395 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें