iPhone 14 सीरीज के इन दो मॉडल के साथ मिल सकता है अलवेज ऑन डिस्प्ले
आईओएस 16 के अलावा नए iPadOS, watchOS, tvOS और macOS को भी WWDC में लॉन्च किया जा सकता है।

विस्तार
एपल की नई आईफोन सीरीज आईफोन 14 की लॉन्चिंग इसी साल सितंबर में होने वाली है। आईफोन 14 सीरीज को लेकर लगातार लीक रिपोर्ट सामने आ रही हैं। नई खबर यह है कि iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर मिलेगा जो कि iOS 16 के साथ मिलेगा यानी आईओस 16 में ही अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर होगा।
iOS 16 की लॉन्चिंग अगले सप्ताह होने वाले WWDC 2022 में हो सकती है। कहा जा रहा है कि iOS 16 के साथ अपडेटेड मैसेज, नए सोशल मीडिया फीचर मिल सकते हैं। आईओएस 16 के अलावा नए iPadOS, watchOS, tvOS और macOS को भी WWDC में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले दावा किया गया था कि iPhone 13 Pro मॉडल के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर मिलेगा जो कि सच नहीं हुआ।
टाईप-सी पोर्ट के साथ नए आईफोन
कुछ दिन पहले ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एपल नए आईफोन की टेस्टिंग यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ कर रहा है। इस साल लॉन्च होने वाले आईफोन में तो लाइटनिंग पोर्ट मिलेगा लेकिन उसके बाद यानी आईफोन 15 को टाईप-सी पोर्ट के साथ पेश किया जाएगा, हालांकि एपल ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
बिना नॉच लॉन्च होगा नया आईफोन
iPhone 14 सीरीज को लेकर एक और खबर है कि नए फोन को नॉच के बिना पेश किया जाएगा। iPhone 14 Pro की डिजाइन का स्केच सामने आया है जिसके मुताबिक iPhone 14 Pro को पंचहोल कैमरा डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। यदि यह स्केच सच हुआ तो पहली बार आईफोन में नॉच की जगह पंचहोल डिजाइन मिलेगी। Max Weinbach ने ट्विटर पर iPhone 14 Pro की डिजाइन इमेज को ट्वीट किया है। ट्वीट में दावा किया जा रहा है कि नई डिजाइन के साथ iPhone 14 Pro और Pro Max को पेश किया जाएगा यानी नए आईफोन के प्रो मॉडल के साथ एपल नॉच को खत्म कर देगा।