iPhone 14: बेस वेरियंट की कीमत का हुआ खुलासा, आईफोन 13 सीरीज से भी होगा सस्ता

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 04 Aug 2022 04:38 PM IST
सार

iPhone 14 की शुरुआती कीमत 799 डॉलर यानी करीब 63,395 रुपये होगी। यह भी खबर है कि एपल इस बार iPhone 14 के सिर्फ प्रो मॉडल को ही नए चिपसेट के साथ लॉन्च करेगा।

iPhone 14 price Reportedly starts from 799 dollar
iPhone 14 - फोटो : Jon Prosser

    विस्तार

    एपल के नए आईफोन यानी iPhone 14 की लॉन्चिंग अगले महीने होने वाली है। अभी तक iPhone 14 के फीचर्स को लेकर लीक रिपोर्ट सामने आ रही थी लेकिन अब पहली बार iPhone 14 की कीमत की जानकारी सामने आई है। कोरिया के टिप्सटर Landsk ने iPhone 14 की कीमत को लेकर जानकारी दी है।

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 14 की शुरुआती कीमत 799 डॉलर यानी करीब 63,395 रुपये होगी। यह भी खबर है कि एपल इस बार iPhone 14 के सिर्फ प्रो मॉडल को ही नए चिपसेट के साथ लॉन्च करेगा। अन्य मॉडल A15 बायोनिक चिपसेट के साथ ही लॉन्च होंगे।

    पिछले सप्ताह जाने-माने टेक रिपोर्टर Dan Ives ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि iPhone 14 की कीमत आईफोन 13 सीरीज के मुकाबले 100 डॉलर अधिक होगी। इसका मतलब यह हुआ कि iPhone 14 की शुरुआती कीमत 899 डॉलर यानी करीब 71,232 रुपये होगी। वहीं iPhone 14 Pro की कीमत 1,099 डॉलर यानी करीब 87,191 रुपये होगी और टॉप मॉडल iPhone 14 Pro Max की कीमत 1,199 डॉलर यानी करीब 95,131 रुपये होगी।

    iPhone 14 की संभावित स्पेसिफिकेशन

    iPhone 14 में 6.1 इंच की स्क्रीन मिलेगी और 3279mAh की बैटरी होगी। इसके अलावा iPhone 14 सीरीज को एपल का A15 बायोनिक प्रोसेसर मिलेगा। कहा जा रहा है कि कीमत अधिक होने के पीछे पार्ट्स का महंगा होना कारण है। खबर यह भी है कि एपल के iPhone 14 Pro Max को बड़े कैमरा मॉड्यूल के साथ मार्केट में लाया जाएगा। iPhone 14 और iPhone 14 प्रो को 6.1 इंच पैनल के साथ, जबकि iPhone 14 प्लस और iPhone 14 प्रो मैक्स को 6.7 इंच पैनल के साथ लॉन्च करने के दावे भी किए जा रहे हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें