iPhone 14 series: तो आईफोन 13 से भी सस्ता होगा नया आईफोन, यह रिपोर्ट तो यही कह रही
iPhone 13 के संदर्भ में iPhone 14 की कीमत की बात करें तो रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इसकी कीमत 750 डॉलर होगी जो कि iPhone 13 Mini के मुकाबले 50 डॉलर अधिक है। वहीं iPhone 14 Max की कीमत 850 डॉलर हो सकती है जो कि आईफोन 13 के मुकाबले 50 डॉलर अधिक है।

विस्तार
एपल का मेगा इवेंट सात सितंबर को होने वाला है। एपल के इस मेगा इवेंट में iPhone 14 series की लॉन्चिंग होने वाली है। इस इवेंट में एपल वॉच सीरीज 8 भी लॉन्च होगी। इकसे अलावा कई अन्य प्रोडक्ट की भी लॉन्चिंग की उम्मीद है। अब iPhone 14 series की कीमत को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। कहा जा रहा है कि iPhone 14 की कीमत iPhone 13 के मुकाबले कम होगी। बता दें कि इससे पहले आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि iPhone 14 series की कीमत आईफोन 13 के मुकाबले 100 डॉलर अधिक होगी।
TrendForce की रिपोर्ट में किया गया दावा
iPhone 14 series सीरीज को लेकर यह भी दावा है कि एपल इस बार iPhone 14 Mini को लॉन्च नहीं करेगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि iPhone 14 को मिनी की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।iPhone 13 के संदर्भ में iPhone 14 की कीमत की बात करें तो रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इसकी कीमत 750 डॉलर होगी जो कि iPhone 13 Mini के मुकाबले 50 डॉलर अधिक है। वहीं iPhone 14 Max की कीमत 850 डॉलर हो सकती है जो कि आईफोन 13 के मुकाबले 50 डॉलर अधिक है।
iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max की कीमतें क्रमशः 1,050 डॉलर और 1,150 डॉलर हो सकती हैं। iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max दोनों फोन को सबसे बेस्ट फीचर्स और अधिक स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। एपल वैसे भी प्रो मॉडल को सबसे प्रीमियम यूजर्स के लिए पेश करता है।
खबरें हैं कि iPhone 14 और iPhone 14 Max को 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। डिस्प्ले की क्वॉलिटी LTPO होगी और साथ में अलवेज ऑन डिस्प्ले मिलेगा। iPhone 14 series सीरीज के सभी मॉडल को Apple A16 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा।
एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि iPhone 14 series में LPDDR5 रैम और 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा जिसके साथ 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा होगी। नए आईफोन के साथ अल्ट्रा वाइड अपग्रेडेड कैमरा मिलेगा।