iPhone 14 Discount: यहां Apple iPhone 14 मिल रहा सबसे सस्ता, खरीदने का सबसे शानदार मौका, जानें ऑफर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 15 Jan 2023 11:22 AM IST
सार

iPhone 14 के 128 जीबी स्टोरेज के साथ 20,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। ऑफर्स के साथ आप 35 हजार रुपये तक बचा सकते हैं। iPhone 14 में 6.1 इंच की सुपर रेटीना XDR डिस्प्ले मिलती है।

विज्ञापन
IPhone 14 Price Dropping Alert Gets At Rs 66999 On Flipkart also get Exchange Offers
Apple iPhone 14 - फोटो : Flipkart

    विस्तार

    ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल (Flipkart Big Saving Day) की आज यानी 15 जनवरी से शुरुआत हो गई है। फ्लिपकार्ट की यह सेल 15 से 20 जनवरी 2023 तक चलने वाली है। फ्लिपकार्ट पर एपल के सबसे लेटेस्ट फोन, आईफोन 14 (iPhone 14) पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। आईफोन 14 को पहली बार इतनी कम कीमत पर लिस्ट किया गया है। यदि आप iPhone 14 के दीवाने हैं, तो अभी इस फोन को खरीदने का सबसे अच्छा समय है। आईफोन 14 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर इसे 66,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस कीमत पर आईफोन 14 का 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट आता है। यानी आईफोन 14 को पहली बार इतनी कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। सभी ऑफर्स के साथ 79,900 रुपये वाले आईफोन 14 को 45,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    iPhone 14 पर ऑफर्स

    आईफोन 14 तीन वेरियंट 128 जीबी , 256 जीबी और 512 जीबी में आता है और फ्लिपकार्ट पर तीनों वेरियंट अभी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। आईफोन 14 के 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 66,999 रुपये, 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 76,999 रुपये और 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 96,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन के साथ सिटी क्रेडिट, आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से लेनदेन पर 10 फीसदी का डिस्काउंट भी मिल रहा है। आईफोन 14 पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक और नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिल रहा है। वहीं आईफोन 14 के साथ 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यानी आप पुराने फोन के बदले और बचत कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    iPhone 14 में 6.1 इंच की सुपर रेटीना XDR डिस्प्ले मिलती है, जो (1170x2532 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 460 पीपीआई के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है। आईफोन 14 में ए15 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है, जो 5 कोर जीपीयू के साथ आता है। आईफोन 14 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आईफोन के साथ ई-सिम और सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें