iPhone 14: 47,990 रुपये में लेटेस्ट आईफोन खरीदने का मौका, यहां मिल रहा शानदार डिस्काउंट, देखें सभी ऑफर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 13 Jan 2023 08:10 PM IST
सार

iPhone 14 के 128 जीबी स्टोरेज के साथ 23,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। ऑफर्स के साथ आप 30 हजार रुपये तक बचा सकते हैं। iPhone 14 में 6.1 इंच की सुपर रेटीना XDR डिस्प्ले मिलती है।

विज्ञापन
iPhone 14 Price dropping alert gets at rs 47990 on Flipkart with exchange and offers
iPhone 14 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और अमेजन ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के मौके पर सेल की घोषणा के बाद अब ऑफर्स की झड़ी लग गई है! फ्लिपकार्ट एपल के सबसे लेटेस्ट फोन, आईफोन 14 (iPhone 14) पर शानदार डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर प्रदान कर रहा है। यदि आप iPhone 14 के दीवाने हैं, तो अभी इस फोन को खरीदने का सबसे अच्छा समय है। बता दें कि आईफोन 14 सीरीज के तहत iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max आते हैं। आईफोन 14 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है। इस कीमत पर आईफोन 14 का 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट आता है, लेकिन आईफोन 14 को पहली बार इतनी कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। सभी ऑफर्स के साथ 79,900 रुपये वाले आईफोन 14 को 47,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    आईफोन 14 तीन वेरियंट 128 जीबी , 256 जीबी और 512 जीबी में आता है और फ्लिपकार्ट पर तीनों वेरियंट अभी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। आईफोन 14 के 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 7 फीसदी यानी करीब 6 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ 73,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन के साथ एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर 4 हजार रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। आईफोन 14 पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक और नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिल रहा है।

    विज्ञापन

    वहीं आईफोन 14 के 128 जीबी स्टोरेज के साथ 23,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यानी आप पुराने फोन के बदले और बचत कर सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर की वैल्यू पुराने फोन की कंपनी और फोन की कंडीशन पर निर्भर करती है। सभी ऑफर्स और एक्सचेंज के साथ आईफोन 14 को 47,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी आप ऑफर्स के साथ 30 हजार रुपये तक बचा सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें