iPhone 14 offer: नए आईफोन पर मिल रही 15,000 रुपये की छूट, जानें कहां मिल रहा ऑफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 31 Mar 2023 01:33 PM IST
सार

अब ऑफर के साथ iPhone 14 और iPhone 13 की कीमत में ज्यादा अंतर नहीं है लेकिन iPhone 14 खरीदना फायदे का सौदा होगा, क्योंकि इसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी, एक्शन मोड कैमरा, कार क्रैश डिटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
iPhone 14 Price Dropped by Rs 15000 is it Better Offer than iPhone 13
iPhone 14 - फोटो : Apple

    विस्तार

    यदि आप भी iPhone 14 सीरीज के फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। iPhone 14 पर शानदार छूट मिल रही है। iPhone 14 को छूट के साथ एपल की साइट और फ्लिपकार्ट के अलावा रिटेल स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। Imagine, iTouch पर भी iPhone 14 के साथ बढ़िया डिस्काउंट मिल रहा है लेकिन Flipkart पर सीधा 15,000 रुपये की छूट मिल रही है।

    iPhone 14 फिलहाल 68,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है जो कि लॉन्चिंग कीमत से 11,000 रुपये कम है। यह कीमत iPhone 14 के बेस वेरियंट यानी 128 जीबी मॉडल की है। इसके अलावा यदि आप HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 4,000 रुपये की छूट मिलेगी।

    विज्ञापन

    इस तरह iPhone 14 को 15,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकेगा। इस ऑफर के बाद फोन की कीमत 64,999 रुपये रह जाती है। वैसे आपको बता दें कि यह ऑफर फिलहाल सिर्फ प्रोडक्ट रेड पर मिल रहा है। अन्य वेरियंट की कीमत 71,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें