iPhone 14 In India : टाटा की कंपनी भी बनाएगी आईफोन, इस वजह से घट सकती है कीमत

योगेश साहू
एजेंसी, नई दिल्ली।योगेश साहू
Tue, 27 Sep 2022 06:47 AM IST
सार

कंपनी देश में अपने कुछ सबसे अच्छे फोन का निर्माण करती है जिसमें आईफोन 12, आईफोन 13 हैं। इसी कड़ी में आईफोन 14 भी शामिल होगा। आईफोन 14 को इसी महीने कंपनी ने लॉन्च किया था। अगले कुछ दिनों में भारत में बना यह फोन ग्राहकों तक पहुंचना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
iPhone 14 In India: prices may drop due to less import duty, Tatas company also manufacture iPhone
iphone 14 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आयात शुल्क कम होने से एपल के आईफोन 14 की कीमतें घटने के आसार हैं। दरअसल, एपल की भारत के चेन्नई में आईफोन 14 बनाने की योजना है। इससे कंपनी को आयात शुल्क में 20 फीसदी का फायदा मिल सकता है। ऐसे में आने वाले समय में जब भारत में बना फोन उपलब्ध होगा तो इसकी कीमतें कम हो सकती हैं।

    इस महीने में आईफोन 14 को भारत में 79,900 रुपये से शुरू किया गया था। हालांकि कंपनी की ओर से ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी की चीन के बाद दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार पर दांव लगाने की योजना में है। इसने 2017 में भारत में आईफोन एसई के साथ आईफोन का निर्माण शुरू किया था।

    विज्ञापन

    2025 तक एपल के सभी उत्पादों का 25% चीन के बाहर बनेगा

    2025 तक सभी एपल उत्पादों का लगभग 25% हिस्सा चीन के बाहर बनाने का लक्ष्य है। अभी यह 5% है। कोविड के कारण कंपनी की यह योजना थोड़ी धीमी हो गई थी। जेपी मॉर्गन के अनुसार भारत, थाईलैंड और वियतनाम कंपनी की रणनीति के लिए अच्छे स्थान हैं। स्मार्टफोन के लिए भारत एक बढ़ता हुआ बाजार है और इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां भारत को पसंदीदा बाजार के रूप में देख रही हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    विस्ट्रॉन के साथ मिलकर आईफोन बनाएगी टाटा

    कुछ दिन पहले ही टाटा समूह ने भारत में आईफोन को बनाने के लिए विस्ट्रॉन के साथ बातचीच की थी। अगर टाटा समूह और ताइवानी कंपनी के साथ यह बातचीत सफल होती है तो टाटा ऐसा पहला समूह होगा, जो आईफोन का निर्माण करेगा। वैसे भारत में 2017 से आईफोन असेंबल का काम हो रहा है। अभी तक विस्ट्रॉन और फॉक्सकॉन ही भारत में आईफोन बनाते रहे हैं।

    भारत में बना फोन जल्द बाजार में

    कंपनी देश में अपने कुछ सबसे अच्छे फोन का निर्माण करती है जिसमें आईफोन 12, आईफोन 13 हैं। इसी कड़ी में आईफोन 14 भी शामिल होगा। आईफोन 14 को इसी महीने कंपनी ने लॉन्च किया था। अगले कुछ दिनों में भारत में बना यह फोन ग्राहकों तक पहुंचना शुरू हो जाएगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें