iPhone 14 series: आईफोन 13 से भी महंगी होगी आईफोन 14 सीरीज, नई रिपोर्ट से हुआ खुलासा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 14 Jul 2022 12:07 PM IST
सार

iPhone 14 में 6.1 इंच की स्क्रीन मिलेगी और 3279mAh की बैटरी होगी। इसके अलावा iPhone 14 सीरीज को एपल का A15 बायोनिक प्रोसेसर मिलेगा। कहा जा रहा है कि कीमत अधिक होने के पीछे पार्ट्स का महंगा होना कारण है।

iPhone 14 Could Be 100 dollar More Expensive Than iPhone 13
iphone 13 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    यदि आप भी iPhone 14 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको एक झटका लगने वाला है। खबर है कि iPhone 14, आईफोन 13 के मुकाबले 100 डॉलर अधिक महंगा होगा। आईफोन 14 सीरीज के तहत iPhone 14, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Max, और iPhone 14 Pro Max चार मॉडल लॉन्च होंगे। आईफोन 14 सीरीज की लॉन्चिंग इसी साल सितंबर में होने वाली है।

    द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 14 सीरीज की शुरुआती कीमत आईफोन 13 के मुकाबले 100 डॉलर यानी करीब 7,900 रुपये अधिक होगी। आपको याद दिला दें कि आईफोन 13 को भी आईफोन 12 से अधिक कीमत पर पेश किया गया था।

    iPhone 14 में 6.1 इंच की स्क्रीन मिलेगी और 3279mAh की बैटरी होगी। इसके अलावा iPhone 14 सीरीज को एपल का A15 बायोनिक प्रोसेसर मिलेगा। कहा जा रहा है कि कीमत अधिक होने के पीछे पार्ट्स का महंगा होना कारण है। खबर यह भी है कि एपल के iPhone 14 Pro Max को बड़े कैमरा मॉड्यूल के साथ मार्केट में लाया जाएगा। iPhone 14 और iPhone 14 प्रो को 6.1 इंच पैनल के साथ, जबकि iPhone 14 प्लस और iPhone 14 प्रो मैक्स को 6.7 इंच पैनल के साथ लॉन्च करने के दावे भी किए जा रहे हैं।

    फिलहाल iPhone 13 की शुरुआती कीमत अमेरिका में 799 डॉलर यानी करीब 63,700 रुपये है। यह कीमत 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की है। भारत में आईफोन 13 को पिछले साल 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जबकि इसके टॉप वेरियंट की कीमत 1,09,900 रुपये थी। iPhone 14 की भारत में कीमत 90,000 रुपये के करीब हो सकती है। iPhone 13 mini सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल है जिसकी शुरुआती कीमत भारत में 69,900 रुपये है। इस कीमत में 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेाग।

    Max Weinbach ने ट्विटर पर iPhone 14 Pro की डिजाइन इमेज को ट्वीट किया था, इसमें दावा किया गया था कि iPhone 14 सीरीज को बिना नॉच के पेश किया जाएगा। iPhone 14 Pro की डिजाइन का स्केच पेश करते हुए ये भी दावा किया गया था कि iPhone 14 Pro को पंचहोल कैमरा डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें