दुनिया का बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन बना iPhone 13, जानें टॉप-10 बेस्ट सेलिंग फोन के बारे में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 24 Jun 2022 02:03 PM IST
सार

अप्रैल 2022 की 10 बेस्ट सेलिंग फोन की लिस्ट में iPhone SE 2022 भी है यानी टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन की लिस्ट में अकेले एपल के ही पांच स्मार्टफोन शामिल हैं। जापान में iPhone SE 2022 का अप्रैल महीने में मार्केट शेयर 18 फीसदी रहा है।

iPhone 13 Best Selling Smartphone Globally in April 2022
iphone 13 pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    अप्रैल 2022 में एपल ने ग्लोबल बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन की लिस्ट में बाजी मार ली है। काउंटरप्वाइंट की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2022 में पूरी दुनिया में 10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन की लिस्ट में iPhone 13, iPhone 13 Pro Max, iPhone 13 Pro और iPhone 12 ने टॉप-4 में जगह बनाई है। इस लिस्ट में रेडमी और सैमसंग के भी फोन शामिल हैं। टॉप-10 बेस्ट सेलिंग फोन का पूरे स्मार्टफोन के 21 फीसदी हिस्से पर कब्जा है।

    Counterpoint रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 13 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन के तौर पर सामने आया है। स्मार्टफोन मार्केट में इसकी हिस्सेदारी 5.5 फीसदी है। दूसरे नंबर पर iPhone 13 Pro Max है जिसका मार्केट शेयर 3.4 फीसदी और iPhone 13 Pro के साथ iPhone 12 क्रमशः 1.8 फीसदी और 1.6 फीसदी मार्केट शेयर के साथ तीसरे और चौथे नंबर पर हैं।

    अप्रैल 2022 की 10 बेस्ट सेलिंग फोन की लिस्ट में iPhone SE 2022 भी है यानी टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन की लिस्ट में अकेले एपल के ही पांच स्मार्टफोन शामिल हैं। जापान में iPhone SE 2022 का अप्रैल महीने में मार्केट शेयर 18 फीसदी रहा है।

    लिस्ट में Samsung Galaxy S22 Ultra 5G और Samsung Galaxy A13 क्रमशः 5वें और 6ठे नंबर पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इन दोनों फोन का मार्केट शेयर क्रमशः 1.5 फीसदी और 1.4 फीसदी रहा है। Galaxy A13 की 50 फीसदी बिक्री भारत और लैटिन अमेरिका में हुई है।

    Galaxy A03 Core और Galaxy A53 5G बिक्री के मामले में टॉप-10 की लिस्ट में 8वें और 9वें नंबर पर रहे हैं। Redmi Note 11 LTE को 10वीं जगह मिली है। रेडमी के इस फोन का अप्रैल 2022 में मार्केट शेयर 1.3 फीसदी रहा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें