iPhone 12 का भारत में होगा प्रोडक्शन, अगले साल से होगी शुरुआत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 19 Aug 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
iPhone 12 to Be Made in India from Middle of 2021 says report
iphone 11 for demo - फोटो : apple

    मेड इन इंडिया आईफोन में जल्द ही कुछ नए मॉडल शामिल होने वाले हैं। मेड इन इंडिया में एपल का एक और प्रोडक्ट जुड़ने जा रहा है। खबर है कि एपल के आगामी स्मार्टफोन iPhone 12 का प्रोडक्शन भी भारत में ही होगा। बता दें कि पहले से भारत में आईफोन एसई और एक्सआर का प्रोडक्शन हो रहा है।

    रिपोर्ट के मुताबिक भारत में Wistron अगले साल से iPhone 12 का प्रोडक्शन शुरू कर सकती है। विस्ट्रोन एपल की वेंडर कंपनी है जिसका प्लांट कर्नाटक में है। कहा जा रहा है कि विस्ट्रोन iPhone 12 के साथ-साथ आईफोन 11 सीरीज का भी प्रोडक्शन भारत में करेगी। यह कंपनी साल 2017 से भारत में आईफोन का प्रोडक्शन कर रही है।

    विज्ञापन

    बता दें कि iPhone 12 अभी लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन इसके भारत में प्रोडक्शन की चर्चा जोरों पर है। अभी जुलाई में ही आईफोन 11 को मेड इन इंडिया का तमगा मिला है। वहीं जल्द ही iPhone SE (2020) का भी प्रोडक्शन भारत में शुरू होने वाला है। एपल के 5 आईफोन मॉडल का प्रोडक्शन भारत में होता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    विस्ट्रोन के भारतीय प्लांट में फिलहाल 1000 कर्मचारी हैं। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने विस्तार की बात की थी। कंपनी अपने प्लांट के विस्तार के लिए 2,900 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली है।

    कुछ दिन पहले ही केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि एपल की वेंडर कंपनियां Foxconn, Wistron और Pegatron ने भारत में प्रोडक्शन के लिए आवेदन किया है। बता दें कि फॉक्सकॉन और विस्ट्रोन भारत में पहले से आईफोन बना रही हैं, जबकि पेगाट्रोन जल्द भारत में आने वाली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें