iPhone 12 Review: नए आईफोन में अपग्रेड करना कितना सही?

प्रदीप पाण्डेय
Thu, 31 Dec 2020 11:46 AM IST
सार

iPhone 12 के 64 जीबी की कीमत 79,900 रुपये128 जीबी की कीमत 84,900 रुपये256 जीबी की कीमत 94,900 रुपयेकलर वेरियंट- ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, प्रोडक्ट (रेड) और व्हाइट कलर

विज्ञापन
iPhone 12 Review price specifications camera sample and much more
iphone 12 review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    एपल ने iPhone 12 सीरीज के तहत चार आईफोन पेश किए हैं जिनमें iPhone 12 mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max शामिल हैं। सभी फोन में 5जी का सपोर्ट दिया गया है। इसमें से आईफोन 12 मिनी सबसे सस्ता और छोटा फोन है। आईफोन 12 सीरीज के किसी भी फोन के साथ बॉक्स में आपको चार्जर और ईयरफोन नहीं मिलेगा, हालांकि चार्जिंग केबल जरूर मिलेगा जो कि टाईप-सी टू लाइटेनिंग है। इनमें से iPhone 12 को हमने 20 दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए जानते हैं इस फोन का रिव्यू...

    iPhone 12 Review: नए आईफोन में अपग्रेड करना कितना सही?

    iPhone 12 Review: डिजाइन और डिस्प्ले

    आईफोन 12 की डिजाइन की पहली झलक आपको बॉक्स के साथ देखने को मिलेगी। आईफोन 12 का बॉक्स आईफोन 11 के मुकाबले आधा है। डिजाइन आठ साल पुराने iPhone 5 की याद दिलाती है। iPhone 12 के किनारे कर्व्ड नहीं, बल्कि फ्लैट हैं। फ्लैट डिजाइन होने के साथ फोन को हाथ में लेने और बात करना राउंड किनारे के मुकाबले कम आरामदायक है। सीधे शब्दों में कहें तो फोन के किनारे 90 डिग्री पर हैं।

    विज्ञापन
    iPhone 12 Review: नए आईफोन में अपग्रेड करना कितना सही?

    फोन के किनारे एल्यूमीनियम के हैं और बैक और फ्रंट पैनल ग्लास के हैं। कंपनी ने इस बार डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए सबसे मजबूत ग्लास सेरेमिक शिल्ड का इस्तेमाल किया है जो कि पहले के मुकाबले काफी मजबूत है। अचानक से फोन पॉकेट से गिर जाने पर नहीं टूटेगा। फोन हाथ से फिसलता नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    iPhone 12 Review: नए आईफोन में अपग्रेड करना कितना सही?

    आईफोन 12 महज 7.4एमएम पतला है और इसका वजन 162 ग्राम है। बता दें कि आईफोन XR का वजन 192 ग्राम है। ऐसे में आईफोन 12 को हल्का और पतला फोन कहा जाएगा। आईफोन 12 में 6.1 इंच की OLED सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1170x2532 पिक्सल है, हालांकि इसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट नहीं मिलता है। इसके साथ HDR पैनल का सपोर्ट है। डिस्प्ले के साथ wide P3 कलर गोमूट और एपल ट्रू टोन एंबियंट लाइट एडजस्टमेंट फीचर है।

    iPhone 12 Review: नए आईफोन में अपग्रेड करना कितना सही?

    डिस्प्ले पर सेरेमिक शिल्ड का प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1200 निट्स है। फोन को आईपी 68 की रेटिंग मिली है। ऐसे में यह फोन 33 मीटर पानी में डूबने के बाद भी खराब नहीं होगा। पोर्ट और बटन तो लेकर पहले के मुकाबले कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। कैमरे की डिजाइन भी आईफोन 11 जैसी है। डिस्प्ले में आईफोन 11 जैसा ही नॉच है। ये जो लेदर कवर आप देख रहे हैं वह फोन के साथ नहीं मिला है, बल्कि इसे खरीदा गया है।

    iPhone 12 Review: कैमरा

    iPhone 12 Review
    iPhone 12 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    iPhone 12 में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस वाइड एंगल और दूसरा अल्ट्रा वाइड है। दोनों लेंस का अपर्चर क्रमशः f/1.6 और f/2.4 है। रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ 4के वीडियो रिकॉर्डिंग मिलती है। रियर के साथ 5एक्स जूम मिलता है। फ्रंट कैमरा भी 12 मेगापिक्सल का ही है। रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ ऑटो नाइट मोड मिलता है।

    iPhone 12 Review: नए आईफोन में अपग्रेड करना कितना सही?
    iPhone 12 Review: नए आईफोन में अपग्रेड करना कितना सही?

    कैमरे के अपर्चर को लेकर एपल ने बड़ा बदलाव किया है जो कि लो लाइट के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। बाजार में आपको बहुत ही कम स्मार्टफोन मिलेंगे जिनके कैमरे का अपर्चर f/1.6 मिलेगा। इस अपर्चर की मदद से आप नाइट मोड और डीप फ्यूजन का फायदा उठा सकते हैं।

    iPhone 12 Review: नए आईफोन में अपग्रेड करना कितना सही?
    iPhone 12 Review: नए आईफोन में अपग्रेड करना कितना सही?

    आईफोन 12 के कैमरे से आप डॉल्बी विजन HDR वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और वह भी 30fps पर। नाइट मोड आप अपने आप एक्टिव नहीं कर सकते, जहां जरूरत होगी कैमरा खुद ही नाइट मोड को एक्टिव करेगा और उसके बाद आप ब्राइटनेस को कम या ज्यादा कर सकेंगे।

    iPhone 12 Review: नए आईफोन में अपग्रेड करना कितना सही?
    iPhone 12 Review: नए आईफोन में अपग्रेड करना कितना सही?

    आईफोन 12 और iPhone 12 मिनी में कैमरे को लेकर कोई बदलाव आपको देखने को नहीं मिलेगा। डेलाइट फोटोग्राफी में कैमरे का परफॉर्मेंस कमाल का है। नाइट मोड में भी क्लिक की गईं तस्वीरें अच्छी हैं। नाइट मोड की तस्वीरों की डीटेल अच्छी रहती है। फोटो में कलर, टोन और टेंपरेचर अच्छे आते हैं। आईफोन 12 के कैमरे से आप शानदार क्लोज अप शॉट क्लिक कर सकते हैं।

    iPhone 12 Review: नए आईफोन में अपग्रेड करना कितना सही?
    iPhone 12 Review: नए आईफोन में अपग्रेड करना कितना सही?

    पोट्रेट मोड में पहले वाली समस्या बरकरार है। पोट्रेट मोड में कैमरा पालतू जानवरों और इंसानों को ही पहचानता है। कई बार हमें किसी चीज की फोटो पोट्रेट मोड में क्लिक करना होता है लेकिन वहां कैमरा जवाब दे देता है। एज डिटेक्शन ठीक-ठाक है। पोट्रेट मोड में फोटो क्लिक करने के बाद भी आप बैकग्राउंड ब्लर को एडजस्ट कर सकते हैं।

    iPhone 12 Review: नए आईफोन में अपग्रेड करना कितना सही?

    जहां तक वीडियो रिकॉर्डिंग का सवाल है तो डिफॉल्ट रूप से वीडियो एचडीआर में रिकॉर्ड होता है, हालांकि आप 4के रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं। कैमरे के साथ ऑप्टिकल स्टेबलाइजेशन भी मिलता है। वाइड एंगल के शॉट्स भी डीटेल के साथ आते हैं।

    iPhone 12 Review: नए आईफोन में अपग्रेड करना कितना सही?

    बता दें कि अधिकतर फोन के वाइड एंगल की फोटोज में डीटेल की कमी रहती है। फ्रंट कैमरे के साथ भी कलर, टेंपरेचर और डीटेल परफेक्ट मिलता है लेकिन नाइट सेल्फी में न्वाइज अधिक रहता है। तो कुल मिलाकर कहें तो आईफोन 12 का कैमरा 11 के मुकाबले बेहतर है।

    iPhone 12 Review: हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

    iPhone 12 Review
    iPhone 12 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    iPhone 12 में नया A14 बायोनिक प्रोसेसर है जिसे लेकर एपल का दावा है कि यह दुनिया का सबसे तेज मोबाइल प्रोसेसर है। इस चिपसेट के साथ वीडियो शूटिंग में डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलता है जो कि आमतौर पर किसी कैमरे में नहीं मिलता है। फोन में आईओएस 14, 4 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन के साथ हेडफोन जैक, बॉक्स में चार्जिंग एडाप्टर और कवर नहीं मिलते हैं। आईफोन 12 में 5जी का सपोर्ट है।

    iPhone 12 Review: नए आईफोन में अपग्रेड करना कितना सही?

    एपल के इस प्रोसेसर में दो हाई-परफॉर्मेंस और चार एनर्जी एफिसियंट सीपीयू कोर, एक क्वॉड कोर, न्यूरल इंजन और एआई लॉजिक जैसे फीचर्स हैं। A14 बायोनिक चिसपेट को 5nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसमें मशीन लर्निंग का भी सपोर्ट है। आईफोन 12 की परफॉर्मेंस डेली यूज में शानदार है। फेस आईडी परफेक्ट है। हेवी गेम की लोडिंग में परेशानी नहीं होती है। बेंचमार्क टेस्ट में ग्राफिक्स से लेकर रिफ्रेश रेट हर एक चीज परफेक्ट है। कॉल ऑफ ड्यूटी, अस्फाल्ट 9 जैसे गेम आसानी से और स्मूथली खेले जा सकते हैं। लंबे समय तक गेम खेलने पर फोन थोड़ा गर्म होता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें