मेड इन इंडिया: भारत में शुरू हुआ आईफोन 12 का प्रोडक्शन, एपल ने किया कंफर्म
Foxconn करेगी भारत में आईफोन 12 का प्रोडक्शनपहले से आईफोन 11 समेत कई मॉडल का हो रहा प्रोडक्शनआईपैड का प्रोडक्शन भी जल्द होगा शुरू

विस्तार
एपल ने अपने आईफोन 12 का प्रोडक्शन भारत में शुरू कर दिया है। अभी तक सिर्फ लीक रिपोर्ट में ही इसका दावा किया जा रहा था, लेकिन अब कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। एपल ने कहा है कि उसने दुनिया के दूसरे सबसे बड़े बाजार में iPhone 12 का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है।
भारत में iPhone 12 के प्रोडक्शन पर कंपनी ने अपने एक बयान में कहा, 'हमें गर्व है कि हम स्थानीय ग्राहकों के लिए भारत में iPhone 12 का प्रोडक्शन शुरू कर रहे हैं।' हालांकि कंपनी स्पलायर के नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) ही भारत में iPhone 12 का भी प्रोडक्शन करेगी। फॉक्सकॉन का प्लांट तमिलनाडु में है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Apple अपनी डिवाइस के प्रोडक्शन को चीन से दूसरे देशों में शिफ्ट कर रहा है जिसमें भारत पहले स्थान पर है। इससे पहले नवंबर में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Foxconn iPad और MacBook की असेंबलिंग को चीन से वियतनाम ले जा रही है।
एपल ने साल 2017 में आईफोन का प्रोडक्शन भारत में शुरू किया था जिसकी शुरुआत वियतनाम की कंपनी Wistron से हुई थी। बता दें कि भारत में इस वक्त एपल के आईफोन का प्रोडक्शन तीन कंपनियां कर रही हैं जिनमें Foxconn, Wistron और Pegatron का नाम शामिल है। तीनों कंपनियों ने अगले पांच सालों में भारत में 900 मिलियन डॉलर यानी करीब 6,540 करोड़ निवेश करने का वादा किया है।
पिछले महीने आई एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया था कि एपल जल्द ही आईपैड का प्रोडक्शन भी भारत में शुरू करेगी। भारत में आईफोन और आईपैड के प्रोडक्शन के एपल के फैसले की तारीफ संचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और विधि एवं न्याय के कैबिनेट मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने भी की है।
- लचर कानून: साइबर अपराध के बड़े खतरे के बाद भी बहुत कम मामलों में हो रही है सजा, क्यों बच निकलते हैं अपराधी?
- बिटडिफेंडर ने भारत में लॉन्च किया नया क्लाउड आधारित एंडपॉइंट डिटेक्टशन सॉल्यूशन
- नई लॉन्चिंग: सैमसंग गैलेक्सी एम12 भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 10999 रुपये
- ट्विटर कर रहा नए प्लेटफॉर्म पर काम, ट्वीटडेक को मिल सकता है आराम