iPhone 12: आईफोन खरीदने का शानदार मौका, फ्लिपकार्ट पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 21 Nov 2022 04:58 PM IST
सार

Iphone 12 को 10 हजार से भी अधिक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन के साथ बैक डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिया जा रहा है।

iPhone 12 Gets big Discount on Flipkart listed at 48999 details in hindi
iPhone 12 - फोटो : social media

    विस्तार

    यदि आप कम कीमत में आईफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। फ्लिपकार्ट पर Iphone 12 के साथ भारी डिस्काउंट देखने मिल रहा है। iphone 12 के 64 जीबी वेरियंट की कीमत 59,900 रुपये है, लेकिन इस आईफोन को फ्लिपकार्ट पर 18 फीसदी डिस्काउंट के साथ 48,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है।

    यानी आईफोन को 10 हजार से भी अधिक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन के साथ बैक डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिया जा रहा है। सभी ऑफर्स के साथ आईफोन 12 को 32 हजार से भी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। बता दें कि iphone 12 को 2020 में 79,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

    आईफोन 12 पर क्या है ऑफर ?

    फ्लिपकार्ट पर आईफोन 12 के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 11,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 48,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। यानी फोन पर सीधे तौर पर 18 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं फोन के साथ फेडरल बैंक क्रेडिट/ डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी (5,000 से अधिक के ऑर्डर पर अधिकतम 1,500 रुपये) का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

    फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक से पेमेंट करने पर 5 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। फोन की खरीद पर EMI ऑप्शन भी मिल रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं फ्लिपकार्ट पर आईफोन 12 की खरीद पर 17,500 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। यानी सभी ऑफर्स के साथ आईफोन 12 को 32 हजार से भी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    iPhone 12 की स्पेसिफिकेशन

    iPhone 12 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है। इसके अलावा इस आईफोन में Apple A14 बायोनिक चिपसेट और 4 जीबी रैम के साथ आउट ऑफ बॉक्स iOS 14 मिलता है। फोन के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिनमें दोनों लेंस 12 मेगापिक्सल के हैं। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलता है।

    iPhone 12 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में भी 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। iPhone 12 में 5जी का भी सपोर्ट दिया गया है। बता दें कि iPhone 12 को 2020 में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फोन में MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें