iPhone 12 को आधी कीमत में खरीदने का मौका, यहां मिल रहा 38 हजार तक का डिस्काउंट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 22 Sep 2022 01:25 PM IST
सार

अमेजन ग्रेट इंडियन सेल 2022 में ऑफर्स और कैशबैक के साथ आईफोन 12 के 128 जीबी स्टोरेट वेरियंट को 32,000 रुपये की कीमत और 64 जीबी वेरियंट को 27,000 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
iPhone 12 at lowest price on amazon great indian festival sale heavy discount on mobile
iPhone 12 - फोटो : social media

    विस्तार

    यदि आप कम कीमत में आईफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। 23 सितंबर से शुरू हो रही अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में आईफोन 12 पर सबसे अच्छा ऑफर मिलने वाला है। इस सेल में आईफोन 12 को 38 हजार रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। आईफोन 12 के 128 जीबी स्टोरेट वेरियंट की कीमत 70 हजार रुपये और 64 जीबी वेरियंट की कीमत 65 हजार रुपये है, लेकिन सेल के दौरान फोन को 30 हजार से भी कम शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। बता दें कि अमेजन प्राइम मेंबर्स आईफोन 12 को आज यानी 22 सितंबर से ही खरीद सकते हैं।

    आईफोन 12 पर क्या है ऑफर ?

    iPhone 12 Sale
    iPhone 12 Sale - फोटो : Amazon

    अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2022 में 70 हजार रुपये कीमत के आईफोन 12 के 128 जीबी स्टोरेट वेरियंट को 47,999 रुपये और 65 हजार रुपये कीमत के 64 जीबी वेरियंट को 42,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। साथ ही एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीद करने पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी मिलेगा। सिर्फ इतना ही नहीं आईफोन 12 की खरीद पर आपको 14,450 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। इन सब ऑफर्स और कैशबैक के साथ आईफोन 12 के 128 जीबी स्टोरेट वेरियंट को 32,000 रुपये की कीमत और 64 जीबी वेरियंट को 27,000 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    iPhone 12 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है। इसके अलावा इस आईफोन में Apple A14 बायोनिक चिपसेट और 4 जीबी रैम के साथ आउट ऑफ बॉक्स iOS 14 मिलता है। फोन के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिनमें दोनों लेंस 12 मेगापिक्सल के हैं। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलता है। iPhone 12 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में भी 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। iPhone 12 में 5जी का भी सपोर्ट दिया गया है। बता दें कि iPhone 12 को 2020 में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फोन में MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें