Apple Event: एपल ने लॉन्च किया अपना सबसे पावरफुल आईपैड, जानें कीमत और सभी फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 08 May 2024 09:39 AM IST
सार

iPad Pro (2024) को 11 इंच और 13 इंच की साइज में पेश किया गया है। iPad Pro (2024) में एपल का नया चिपसेट M4 है। इसके अलावा इसमें 2TB तक की स्टोरेज दी गई है। इसमें iPadOS 17 मिलेगा। एपल ने Apple Pencil Pro और नया मैजिक कीबोर्ड भी लॉन्च किया है।

विज्ञापन
iPad Pro and ipad air 2024 launched With Ultra Retina XDR OLED Screen price in India
APPLE IPAD PRO 2024 - फोटो : APPLE

    विस्तार

    Apple ने मंगलवार की रात आयोजित अपने मेगा इवेंट में दो नए आईपैड पेश किए हैं जिनमें iPad Air (2024) और iPad Pro (2024) शामिल हैं। iPad Pro को Tandem OLED स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है। यह स्क्रीन कंपनी की मिनी एलईडी स्क्रीन का अपग्रेडेड वर्जन है। इवेंट में एपल ने M4 चिपसेट भी लॉन्च किया है।

    iPad Pro (2024) को 11 इंच और 13 इंच की साइज में पेश किया गया है। iPad Pro (2024) में एपल का नया चिपसेट M4 है। इसके अलावा इसमें 2TB तक की स्टोरेज दी गई है। इसमें iPadOS 17 मिलेगा। एपल ने Apple Pencil Pro और नया मैजिक कीबोर्ड भी लॉन्च किया है।

    विज्ञापन

    iPad Pro (2024) के 11 इंच वाले बेस मॉडल की कीमत 99,900 रुपये है। इस कीमत में वाई-फाई मॉडल मिलेगा। वहीं वाई-फाई + सेलुलर मॉडल की कीमत 1,19,900 रुपये रखी गई है। 13 इंच वाले के वाई-फाई मॉडल की कीमत 1,29,900 रुपये और वाई-फाई + सेलुलर की कीमत 1,49,900 रुपये है। iPad Pro (2024) की शुरुआती कीमत 59,900 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें