iOS 15.1.1: iPhone 12 और iPhone 13 सीरीज के लिए आया अपडेट, कॉल ड्रॉप से मिलेगी आजादी
iOS 15.1.1 का अपडेट सिर्फ iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max, iPhone 12, iPhone 12 mini, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max मॉडल के लिए ही जारी किया गया है। एपल की वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर इसकी जानकारी दी गई है।

विस्तार
एपल ने अपने आईफोन यूजर्स को बड़ी राहत देते हुए iOS 15.1.1 अपडेट जारी किया है। iOS 15.1.1 के अपडेट के साथ दावा किया जा रहा है कि इस अपडेट के बाद iPhone 12 और iPhone 13 सीरीज की कॉलिंग एक्सपेरियंस बदलेगी और कॉल ड्रॉप से राहत मिलेगी।
iOS 15.1.1 का अपडेट सिर्फ iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max, iPhone 12, iPhone 12 mini, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max मॉडल के लिए ही जारी किया गया है। एपल की वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर इसकी जानकारी दी गई है।
iPhone 13 और iPhone 12 सीरीज के यूजर्स को मिले iOS 15.1.1 के अपडेट की साइज 1.44GB है। ऐसे में अपडेट करने से पहले एक हाई-स्पीड और स्टेबल वाई-फाई नेटवर्क की जरूरत होगी। इसके अलावा अपडेट करने से पहले अपने डाटा का बैकअप भी ले लें। जिन यूजर्स को अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है वे फोन की सेटिंग्स में जाकर अपडेट चेक कर सकते हैं और डाउनलोड करके इंस्टॉल भी कर सकते हैं।
एपल ने Apple ने पहली बार सेल्फ रिपेयर प्रोग्राम भी लॉन्च किया है। सेल्फ रिपेयर प्रोग्राम के तहत अब आप एपल के ओरिजनल स्पेयर पार्ट्स खरीद सकेंगे और अपने आईफोन या मैकबुक को खुद ही रिपेयर कर सकेंगे। यह पहला मौका है जब एपल ने आम जनता को स्पेयर उपलब्ध कराया है।
साल 2019 में एपल ने पहली बार इस तरह का प्रोग्राम पेश किया था जिसके बाद स्वतंत्र मोबाइल रिपेयर दुकान वाले एपल के प्रोडक्ट के स्पेयर पार्ट्स खरीद सकते हैं। एपल का कहना है कि इस प्रोग्राम के तहत 2,800 मोबाइल रिपेयर दुकान वाले जुड़े हैं, जबकि 5,000 ऑथराइज्ड रिपेयर सेंटर हैं।
अब नए प्रोग्राम के तहत ग्राहक भी स्पेयर पार्ट्स खरीद सकेंगे और मैनुअल की मदद से फोन या लैपटॉप को रिपेयर कर सकेंगे। Apple ने कहा है कि उसके स्टोर की शुरुआत आईफोन 12 और 13 की डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा को रिपेयर करने वाले 200 पार्ट्स और टूल के साथ होगी।
- DIZO Buds Z Review: क्या दो हजार रुपये के अंदर यह एक बेस्ट ईयरबड्स है?
- मुद्दे की बात: स्मार्टफोन के बिना व्हाट्सएप कैसे इस्तेमाल करें, डिटेल जानकारी मिलेगी यहां
- Jio recharge plans: जियो के इन प्रीपेड रिचार्ज पर मिल रहा है बंपर कैशबैक, जानें इनके बारे में
- ट्विटर ने जारी किया लाल और नारंगी लेबल, गलत जानकारी की तुरंत होगी पहचान, भ्रामक वीडियो साझा करने पर बढ़ेगी परेशानी