Intex ने लॉन्च किया एक्वा एस3, कीमत 6,000 रुपये से कम

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Jun 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
Intex Aqua S3 Launched at Rs 5777, Know Specifications
Intex Aqua S3

    देसी मोबाइल निर्माता कंपनी इंटेक्स ने नया बजट फोन एक्वा एस3 पेश किया है। इस फोन को खासतौर पर बजट फोन की ताहत रखने वालों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। फोन को ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। इस फोन की टक्कर रेडमी 4ए से हो सकती है जिसकी कीमत 5,999 रुपये है।

    Intex Aqua S3 की स्पेसिफिकेशन

    Intex Aqua S3
    Intex Aqua S3

    इस फोन में 4G VoLTE सपोर्ट दिया गया है। यानी इसमें आप जियो का सिम चला सकते हैं। साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग के लिए (2A) चार्जर दिया गया है। फोन एंड्रॉयड नूगट 7.0 पर चलता है। इस फोन की कीमत 5,777 रुपये है।

    विज्ञापन

    फोन के अन्य स्सेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5 इंच की डिस्प्ले (720x1280 पिक्सल), 1.3GHz का क्वॉडकोर स्प्रीडट्रम SC9832A प्रोसेसर, 2GB रैम और 16GB स्टोरेज है। वहीं एलईडी फ्लैश लाइट के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमर और फ्लैश लाइट के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में 2450mAh की बैटरी है। फोन शैंपेन कलर वेरियंट में उपलब्ध है। इसके अलावा फोन में QR कोड स्कैनर, फोन ट्रेकर, मिसिंग फोन सायरन, एंटीवायरस, डाटा बैकअप और गाना म्यूजिक ऐप प्री-लोडेड मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें