Instagram के को-फाउंडर्स ने दिया इस्तीफा, कहा- कुछ नया करने के लिए पीछे हटना जरूरी है

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 25 Sep 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Instagram co-founders Kevin Systrom and Mike Krieger have resigned from Facebook
instagram

    फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम के को-फाउंडर्स केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्रिगर ने कंपनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्रिगर के इस्तीफे की जानकारी सबसे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स ने सिस्ट्रॉम के ब्लॉग के हवाले से दी थी।

    केविन सिस्ट्रॉम ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है, 'हम लोग कुछ समय के लिए छुट्टी लेना चाहते हैं ताकि अपनी जिज्ञासा और रचनात्मकता को बढ़ा सकें। नई चीजों को तैयार करने के लिए थोड़ा पीछे हटना जरूरी होता है ताकि हम यह समझ सकें कि दुनिया की जरूरत क्या है और कौन-सी चीज हमें प्रभावित करेगी।'

    विज्ञापन

    साल 2012 में फेसबुक ने इंस्टाग्राम को 1 बिलियन डॉलर में खरीदा था और आज इंस्टाग्राम के यूजर्स की संख्या 1 अरब से ज्यादा हो गई है। केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्रिगर का इस समय अचानक से इस्तीफा देना फेसबुक की मुश्किलें बढ़ा सकता है, क्योंकि फेसबुक इस समय फेक न्यूज और चुनाव को लेकर पूरी दुनिया का दवाब झेल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    साथ इनके इस्तीफे का असर इंस्टाग्राम पर भी पड़ सकता है। बता दें कि केविन सिस्ट्रॉम, इंस्टाग्राम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और श्री माइक क्रिगर, मुख्य तकनीकी अधिकारी के पद पर थे। माइक ने इस्तीफे की वजह के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

    केविन सिस्ट्रॉम ने अपने ब्लॉग में आगे लिखा, 'हम फेसबुक और इंस्टाग्राम के भविष्य को लेकर काफी उत्साहित हैं। साथ ही हम यह भी देखने के लिए काफी बेचैन हैं आने वाले समय में तमाम टेक्नोलॉजी कंपनियां क्या कुछ नया कर रही हैं।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें