Infinix Zero Ultra 5G: 200MP कैमरा और 180W चार्जिंग वाला फोन भारत में लॉन्च, 12 मिनट में हो जाता है फुल चार्ज
Infinix Zero Ultra 5G में 6.8 इंच की एचडी प्लस 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। फोन में 6nm ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट है।

स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Infinix Zero Ultra 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 180 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। फोन के साथ दावा है कि यह सिर्फ 12 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। इनफिनिक्स जीरो अल्ट्रा 5जी के साथ 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट है और फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस किया गया है। चलिए जानते हैं फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...

Infinix Zero Ultra 5G की कीमत
इनफिनिक्स जीरो अल्ट्रा 5जी दो कलर Coslight Silver और Genesis Noir में पेश किया गया है। फोन सिंगल स्टोरेज में आता है, इसके 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। फोन को 25 दिसबंर से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। बता दें कि इस फोन को ग्लोबल मार्केट में 520 डॉलर (लगभग 42,400 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

Infinix Zero Ultra 5G की स्पेसिफिकेशन
इनफिनिक्स जीरो अल्ट्रा 5जी में 6.8 इंच की एचडी प्लस 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। फोन में 6nm ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट है। रैम को 13 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। वहीं स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक एक्टेंड किया जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित XOS 12 मिलता है।