Infinix ZERO 5G 2023: फास्ट प्रोसेसर के साथ मिलती है 256 GB स्टोरेज, जानें अन्य फीचर्स और कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 02 Dec 2022 06:03 PM IST
सार

Infinix ZERO 5G 2023 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली G68 MC4 जीपीयू का सपोर्ट मिलता है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है।

विज्ञापन
Infinix ZERO 5G 2023 Launched With 256 GB storage and MediaTek Dimensity 1080 5G SoC Specifications Price
Infinix ZERO 5G 2023 - फोटो : Infinix

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने अपनी Zero सीरीज के तहत एक और नया फोन Infinix ZERO 5G 2023 को लॉन्च कर दिया है। हालांकि फोन को ग्लोबली लॉन्च किया गया है। इस फोन को Infinix Zero 5G के अपग्रेडेशन के दौर पर पेश किया गया है, जो सी साल फरवरी में लॉन्च हुआ था। Infinix ZERO 5G 2023 को MediaTek Dimensity 1080 5G प्रोसेसर और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.78 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है। चलिए जानते हैं फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...

    Infinix ZERO 5G 2023 को ब्लैक, ऑरेंज और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Infinix Zero 5G 2023 की कीमत 239 डॉलर यानी कि लगभग 19,400 रुपये रखी गई है। हालांकि, कंपनी ने अब तक फोन को भारत में लॉन्च करने की जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    Infinix के नए फोन में 6.78 इंच की फुलएचडी प्लस आईपीएस एलसीडी LTPS डिस्प्ले मिलती है, जो (2460×1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है। Infinix ZERO 5G 2023 एंड्रॉयड 12 आधारित XOS 12 पर काम करता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली G68 MC4 जीपीयू का सपोर्ट मिलता है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। रैम को 5 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 246 तक और बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें