Infinix का 40 इंच वाला स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च, कीमत 20 हजार रुपये से कम
Infinix X1 40 एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी की कीमत 19,999 रुपये है, हालांकि यह लॉन्चिंग ऑफर वाली कीमत है। इसकी बिक्री 8 अगस्त से फ्लिपकार्ट से होगी। इनफिनिक्स ने यह नहीं बताया है कि यह कीमत कब तक जारी रहेगी।

विस्तार
इनफिनिक्स ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्ट टीवी को Infinix X1 को 40 इंच की साइज में लॉन्च कर दिया है। Infinix X1 को पिछले साल 32 इंच की साइज में लॉन्च किया गया है। Infinix X1 में स्लिम बेजल के साथ HDR 10 जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।Infinix X1 में 24W का बॉक्स स्पीकर और इनबिल्ट क्रोमकास्ट जैसे फीचर्स हैं।
Infinix X1 40 की कीमत
Infinix X1 40 एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी की कीमत 19,999 रुपये है, हालांकि यह लॉन्चिंग ऑफर वाली कीमत है। इसकी बिक्री 6 अगस्त से फ्लिपकार्ट से होगी। इनफिनिक्स ने यह नहीं बताया है कि यह कीमत कब तक जारी रहेगी। बता दें कि Infinix 32X1 की कीमत 12,999 रुपये है और 43 इंच वाले मॉडल की कीमत 23,999 रुपये है।
Infinix X1 40 के फीचर्स
Infinix X1 40 में फुल एचडी डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 350 है। डिस्प्ले के साथ HDR10 और HLG का सपोर्ट है। बेहतर पिक्चर क्वॉलिटी के लिए EPIC 2.0 इमेज इंजन का सपोर्ट है। इसमें ब्लू लाइट रिडक्शन टेक्नोलॉजी और EyeCare टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है। टीवी में मीडियाटेक MTK 6683 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली-470 GPU है।
इसमें 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज है। टीवी में गूगल प्ले-स्टोर का सपोर्ट है। टीवी के साथ Netflix, Prime Video, YouTube जैसे 5,000 अन्य एप्स का सपोर्ट है। इसमें 24W का स्पीकर है जिसके साथ Dolby ऑडियो सराउंड का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें तीन HDMI, दो USB,ब्लूटूथ v5.0, Wi-Fi और रिमोट है। रिमोट में ओटीटी के लिए अलग से बटन हैं।
- माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किए दो ईयरबड्स, आवाज बदलकर कर सकेंगे बात
- नीलामी: 2.5 करोड़ में बिका स्टीव जॉब्स का जॉब एप्लिकेशन, 18 साल की उम्र में दिया था आवेदन
- Micromax ने लॉन्च किया बजट स्मार्टफोन, 7999 रुपये वाले इस फोन में मिलेगा बहुत कुछ
- महामारी में साइबर अटैक: छह महीने में 29% का इजाफा, भारत में एक कंपनी पर सप्ताह में 1,738 बार हुआ हमला