Infinix की बड़ी तैयारी, नए साल में भारत में पेश करेगी 20 हजार रुपये की रेंज में 5जी स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Dec 2021 09:52 AM IST
सार

Infinix का यह पहला 5जी फोन भी होगा। रिपोर्ट के मुताबिक अगले महीने Infinix का पहला 5जी फोन भारत में लॉन्च होगा। पहले 5जी फोन के अलावा कंपनी नए साल में 55 इंच का टीवी भी लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
Infinix to launch its first 5G Phone in India in January 2022
Infinix phone - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Infinix धीरे-धीरे भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बना रही है। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने अपना पहला लैपटॉप भारतीय बाजार में उतारा है और अब कंपनी की प्लानिंग भारतीय बाजार में 20 हजार रुपये से कम कीमत में 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने की है। Infinix का यह पहला 5जी फोन भी होगा। रिपोर्ट के मुताबिक अगले महीने Infinix का पहला 5जी फोन भारत में लॉन्च होगा। पहले 5जी फोन के अलावा कंपनी नए साल में 55 इंच का टीवी भी लॉन्च करेगी।

    लावा के पहले 5जी फोन से होगा Infinix के फोन का मुकाबला

    भारतीय बाजार में Infinix का मुकाबला घरेलू कंपनी लावा के पहले 5जी फोन Lava Agni 5G से होगा जिसकी कीमत 19,999 रुपये है। इसके अलावा इनफिनिक्स का बजट 5जी फोन मार्केट में रियलमी, रेडमी और मोटोरोला से भी होगा।

    विज्ञापन

    Infinix ने लॉन्च किए दो लैपटॉप

    इनफिनिक्स ने इसी महीने की शुरुआत में भारतीय बाजार में अपने दो नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं जिनमें InBook X1 और InBook X1 Pro शामिल हैं। Infinix InBook X1 को इंटेल कोर i3 और कोर i5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है, जबकि InBook X1 Pro एक ही प्रोसेसर इंटेल कोर i7 के साथ लॉन्च हुआ है। सभी लैपटॉप में विंडोज 11 मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Infinix InBook X1 के कोर आई 3, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 35,999 रुपये रखी गई है। वहीं Core i5 और 8 जीबी के साथ 512 जीबी SSD स्टोरेज मॉडल की कीमत 45,999 रुपये रखी गई है। Infinix InBook X1 Pro की कीमत 55,999 रुपये है जो कि 16 जीबी रैम और 512 जीबी SSD स्टोरेज के लिए है। Infinix InBook X1 सीरीज के लैपटॉप की बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें