Infinix Smart 4 Plus को खरीदने का शानदार मौका, मिलेंगे आकर्षक ऑफर
इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस की आज है पहली सेलमिलेगा पांच फीसदी का डिस्काउंट और कैशबैककीमत है 7,999 रुपये

विस्तार
टेक कंपनी इनफिनिक्स (Infinix) के लेटेस्ट स्मार्टफोन स्मार्ट 4 प्लस (Infinix Smart 4 Plus) की आज (28 जुलाई 2020) पहली सेल है। यह सेल दोपहर 12 बजे से कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। ग्राहकों को इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर शानदार डिस्काउंट से लेकर कैशबैक तक मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी दिया गया है। तो आइए जानते हैं इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस की कीमत और इस पर मिलने वाले ऑफर के बारे में...
इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,999 रुपये है। ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को स्मार्ट 4 प्लस की आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर पांच फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर पांच फीसदी का कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।
इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस स्मार्टफोन में 6.82 इंच का एचडी प्लस ड्रॉप नॉच डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 है। इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो ए25 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। इस स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर आधारित XOS 6.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।