रिव्यू: इंडिया के नए सुपरस्टार इनफिनिक्स स्मार्ट 2 को और स्मार्ट होने की जरूरत है

Trainee Trainee
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाTrainee Trainee
Fri, 31 Aug 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
Infinix Smart 2 Review in Hindi and give up
Infinix Smart 2 Review

    इनफिनिक्स ने शाओमी के रेडमी 5ए को टक्कर देने के लिए डुअल 4जी सिम सपोर्ट के साथ इनफिनिक्स स्मार्ट 2 को भारतीय बाजार में पेश किया। कंपनी ने इसे इंडिया का नया सुपरस्टार कहा। इस फोन की शुरुआती कीमत 5,999 रुपये है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है। फोन रेड, ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध है। इनफिनिक्स स्मार्ट 2 का ब्लैक कलर वेरियंट हमें रिव्यू के लिए मिला था जिसे हमने 15 दिनों तक इस्तेमाल किया तो आइए जानते हैं कि कितना स्मार्ट है इंडिया का नया सुपरस्टार इनफिनिक्स स्मार्ट 2?

    इनफिनिक्स स्मार्ट 2 की अनबॉक्सिंग

    इनफिनिक्स स्मार्ट 2 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल 4जी सिम सपोर्ट दिया गया है जिसका प्रचार भी कंपनी जोर-शोर से कर रही है और जाहिर-सी बात है कि आने वाला समय भी डुअल 4जी सपोर्ट का है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1280x720 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक का 1.5 गीगाहर्ट्ज वाला MT6739 प्रोसेसर है। यह फोन 2/3जीबी रैम के साथ 16 /32 जीबी के साथ बाजार में उपलब्ध है। फोन के स्टोरेज को मेमोरी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    रिव्यू: इंडिया के नए सुपरस्टार इनफिनिक्स स्मार्ट 2 को और स्मार्ट होने की जरूरत है

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे के साथ 9 लेवल तक ब्यूटी मोड दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ आपको एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। फ्रंट कैमरे के साथ फेस अनलॉक फीचर भी मिलेगा। कंपनी का दावा है कि कम रौशनी में भी शानदार सेल्फी क्लिक की जा सकेगी और बैकग्राउंड को भी धुंधला किया जा सकेगा। इसके अलावा फोन में 3050mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी है। फोन की बॉडी प्लास्टिक की है और इसमें 2 सिम कार्ड के साथ एक मेमोरी कार्ड एक साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड लगाने के लिए बैक कवर को निकालना होगा, हालांकि बैटरी को नहीं निकाला जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    रिव्यू: इंडिया के नए सुपरस्टार इनफिनिक्स स्मार्ट 2 को और स्मार्ट होने की जरूरत है

    इनफिनिक्स स्मार्ट 2 की डिजाइन, बॉडी और डिस्प्ले

    सबसे पहले फोन की डिजाइन की बात करें तो डिजाइन ठीक है और एक हाथ से फोन को इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत नहीं होती है। फोन के बैक कलर को निकाला जा सकता है। फोन के दायीं और तीन बटन दिए गए हैं जिनमें पावर और वॉल्यूम अप-डाउन बटन शामिल हैं। माइक्रो यूएसबी पोर्ट और हेडफोन जैक फोन की नीचे की ओर दिया गया है। रियर कैमरा फोन के बैक में एक किनारे दिया गया है और उसके ठीक नीचे एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। स्पीकर फोन के पीछे बगल में है। वहीं फ्रंट कैमरा फोन के बायीं ओर, बीच में सेंसर और दाहिनी ओर डुअल टोन फ्लैश लाइट है। फोन के डिस्प्ले पर आपको पहले से लगाया गया टैंपर्ड ग्लास मिलेगा। प्लास्टिक की बॉडी से कोई शिकायत नहीं है और फोन हाथ से फिसलता भी नहीं है।

    रिव्यू: इंडिया के नए सुपरस्टार इनफिनिक्स स्मार्ट 2 को और स्मार्ट होने की जरूरत है

    डिस्प्ले की बात करें तो रंगों का मिश्रण ठीक-ठाक है और एचडी वीडियो आसानी से देख सकते हैं। यूट्यूब पर वीडियो को जूम करके देख सकते हैं। डिस्प्ले की ब्राइटनेस को 50 प्रतिशत से ऊपर ही रखना होता है, तब आपको साफ दिखाई देता है। फोन में बैक जाने के लिए कोई फिजिकल होम बटन नहीं दिया गया है, जैसा कि ट्रेंड चल रहा है। बैक और होम बटन के लिए ऊपर की ओर स्वैप करना होगा। डिस्प्ले का व्यू एंगल भी बढ़िया है। कड़ी धूप में स्क्रीन को देखने के लिए ब्राइटनेस लेवल को 50 प्रतिशत से ज्यादा करना होगा। बॉक्स में आपको एक डाटा केबल, एडाप्टर, वारंटी कार्ड और फोन मिलता है। फोन की बिल्ड क्वालिटी भी अच्छी है।

    कैमरा परफॉर्मेंस

    कैमरे की बात करें तो कंपनी ने भले ही कम रौशनी में बेहतर फोटोग्राफी का दावा किया है लेकिन कम रौशनी में बिना फ्लैश लाइट की क्लिक की गई फोटो में न्वाइज आता है यानि फोटो मनमुताबिक साफ नहीं आती है। वहीं रात में फ्लैश लाइट के साथ अच्छी फोटो क्लिक की जा सकती है। रियर कैमरे के साथ कलर कलर बदलने का विकल्प मिलता है। इसके अलावा आपको एचडीआर मोड भी मिलता है। रियर कैमरे का जूम लेवल बढ़िया है। जूम करके ली गई फोटो की क्वालिटी साफ है। रियर कैमरे से ली गई फोटो में रंगों की कमी जरूर महसूस होती है। नीचे दी गई फोटोइनफिनिक्स स्मार्ट 2 से ही रात में क्लिक की गई है

    रिव्यू: इंडिया के नए सुपरस्टार इनफिनिक्स स्मार्ट 2 को और स्मार्ट होने की जरूरत है

    रियर कैमरे के साथ भी ब्यूटी मोड मिलता है लेकिन बोकेह इफेक्ट नहीं मिलता है, हालांकि फ्रंट कैमरे के साथ बैकग्राउंड को धुंधला करने वाला बोकेह इफेक्ट मिलता है जो कम रौशनी में निराश करता है लेकिन दिन की पर्याप्त रौशनी में बैकग्राउंड ब्लर के साथ अच्छी फोटो क्लिक होती है। फ्रंट कैमरे के साथ आपको 9 लेवल का ब्यूटी मोड मिलता है। आखिरी लेवल पर फोटो क्लिक करने पर फोटो वाकई क्लियर आती है। रियर और फ्रंट दोनों कैमरे से आप फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।जूम की हुई फोटो आप नीचे देख सकते हैं।

    रिव्यू: इंडिया के नए सुपरस्टार इनफिनिक्स स्मार्ट 2 को और स्मार्ट होने की जरूरत है
    रिव्यू: इंडिया के नए सुपरस्टार इनफिनिक्स स्मार्ट 2 को और स्मार्ट होने की जरूरत है

    फ्रंट कैमरे के साथ फेस अनलॉक दिया गया है जिसका परफॉर्मेंस संतोषजनक है। हमने रिव्यू के दौरान फोन की डिस्प्ले लाइट में भी फेस अनलॉक का इस्तेमाल किया है और फोन आसानी से अनलॉक हो गया, हालांकि कुछ सेकेंड का वक्त जरूर लगा। इनफिनिक्स ने फेस अनलॉक देकर रेडमी 5ए को कड़ी टक्कर दी है। फेस अनलॉक के साथ एक खास फीचर है जिसे ऑन करने के बाद अगर कम रौशनी में या रात में फोन को फेस से अनलॉक करना है तो कम रौशनी को पाते ही फोन एक क्लिक पर फ्रंट फ्लैश लाइट ऑन करने का विकल्प देता है। यह फीचर हमें पसंद आया।

    इनफिनिक्स स्मार्ट 2 के कैमरे से ली गई तस्वीरें

    रिव्यू: इंडिया के नए सुपरस्टार इनफिनिक्स स्मार्ट 2 को और स्मार्ट होने की जरूरत है

    ओवरऑल परफॉर्मेंस

    सबसे पहले उन फीचर्स की बात करें जिनकी चर्चा कंपनी कर रही है। जहां तक डुअल वीओएलटीई का सवाल है तो फोन वाकई डुअल वीओएलटीई है। दोनों सिम 4जी वीओएलटीई को सपोर्ट करते हैं, लेकिन जिस सिम कार्ड को आप इंटरनेट के लिए सेलेक्ट करते हैं, उसी सिम के नेटवर्क सेटेटस पर वीओएलटीई लिखकर आएगा। फोन का साउंड बढ़िया है और कान में चूभता भी नहीं है। कंपनी ने कैमरे को लेकर भी बड़ा जोर दिया है तो दोनों कैमरे आपको निराश नहीं करते हैं और अगर आप 5,999 रुपये में रेडमी 5ए खरीदने की सोच रहे हैं तो इनफिनिक्स स्मार्ट 2 आपको पसंद आएगा। रेडमी 5ए में 5 मेगापिक्सल और इनफिनिक्स स्मार्ट 2 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन पर फिल्म देखने वालों को यह फोन पसंद आएगा। फोन में गर्म होने की शिकायत नहीं है। हमने रिव्यू के दौरान इस फोन के जरिए ब्लूटूथ स्पीकर भी बजाया लेकिन हमें इस दौरान कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई बार ब्लूटूथ कनेक्शन डिस्कनेक्ट होने की समस्या आई। साथ ही हम नोटिफिकेशन पैनल को नीचे की ओर स्क्रॉल करके ब्लूटूथ को बंद करना चाहते थे जो कि नहीं हुआ। फिर हमें सेटिंग्स में जाकर ब्लूटूथ को बंद करना पड़ा।

    रिव्यू: इंडिया के नए सुपरस्टार इनफिनिक्स स्मार्ट 2 को और स्मार्ट होने की जरूरत है

    अगर आप गेम भी खेलना चाहते हैं तो यह फोन आपको निराश नहीं करेगा। रिव्यू के दौरान हमने इसमें डॉक्टर ड्राइविंग और टेंपल रन 3 जैसे गेम भी खेला, लेकिन फोन अटका नहीं। जहां तक बैटरी का सवाला है तो फुल चार्ज होने में इसे 3 घंटे का वक्त लगता है, लेकिन आपको कुछ वीडियो देखने, दिनभर इंटरनेट ऑन होने के बावजूद दिनभर का साथ देती है। फोन में फ्लिपकार्ट के अलावा अनावश्यक एप नहीं मिलते हैं, हालांकि आपको 16 जीबी में से 9 जीबी ही स्टोरेज इस्तेमाल करने को मिलता है। ऐसे में आपको मेमोरी कार्ड इस्तेमाल करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर कहें तो इनफिनिक्स ने स्मार्ट 2 के साथ कुछ फीचर्स को देकर बढ़िया प्रयोग किया है और इनफिनिक्स स्मार्ट 2 रेडमी 5ए के ग्राहकों को अपनी ओर खींच सकता है, क्योंकि डुअल 4जी वीओएलटीई और बोकेह जैसे फीचर्स रेडमी 5ए में नहीं लेकिन इस फोन में आपको ये फीचर्स आपको मिलते हैं। ऐसे में इस फोन के साथ आप बाजार के ट्रेंड में शामिल हो सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें