इनफिनिक्स नोट 5 की पहली सेल आज, इसमें है 4500mAh की दमदार बैटरी

इनफिनिक्स ने का हाल ही में भारत में लांच हुआ नया स्मार्टफोन इनफिनिक्स नोट 5 आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन की बिक्री आज यानि 31 अगस्त 2018 को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर होगी। इस फोन के साथ कंपनी ने एंड्रॉयड वन दिया है जो कि अभी तक शाओमी की एमआई ए1 और हाल ही में लांच हुए एमआई ए2 में दिया गया है। इनफिनिक्स नोट 5 में 16 मेगापिक्सल का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सपोर्ट के साथ फ्रंट कैमरा और फुल व्यू डिस्प्ले दिए गए हैं।
इनफिनिक्स नोट 5 की स्पेसिफिकेशन
फोन में 5.99 इंच की फुए एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम, डुअल VoLTE, आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1 (एंड्रॉयड वन), मीडियाटेक हीलियो पी23 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन की बॉडी ग्लास की मिलेगी और डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन भी है। ग्राफिक्स के लिए फोन में माली जी71 जीपीयू मिलेगा।
इनफिनिक्स नोट 5 का कैमरा
कैमरे की बात करें इस फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है और यह लो लाइट फोटोग्राफी को सपोर्ट करता है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट और एआई का सपोर्ट मिलेगा। फ्रंट कैमरे में फेस अनलॉक और ब्यूटी मोड जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
इनफिनिक्स नोट 5 की बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन में 4500 एमएएच की बैटरी मिलेगी और इसके साथ 18 वॉट का चार्जर मिलेगा। बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी, एफएम रेडियो और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
इनफिनिक्स नोट 5 की कीमत
इनफिनिक्स नोट 5 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। यह फोन आईस ब्लू, मिलन ब्लैक और बर्लिन ग्रे कलर वेरियंट में मिलेगा। इस फोन की टक्कर रेडमी नोट 5 और हॉनर 9 लाइट से होगी।