108MP कैमरा और 45W की फास्ट चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च हुआ यह फोन, कीमत 15 हजार से भी कम
फोन में JBL साउंड के साथ Hi-Res ऑडियो मिलता है। Infinix Note 30 5G में 5G, 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक, टाईप-सी पोर्ट और फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 45W की फास्ट चार्जिंग है। फोन में वॉटर डिटेक्शन भी मिलता है।

विस्तार
Infinix ने भारत में अपने नए फोन Infinix Note 30 5G को लॉन्च कर दिया है। Infinix Note 30 5G को 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे और मीडियाटेक Dimensity 6080 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। Infinix Note 30 5G में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 45W की वायर चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन के साथ बायपास चार्जिंग मोड है जो कि ओवरहीटिंग को 7 डिग्री तक कम करता है।
Infinix Note 30 5G के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। Axis बैंक के कार्ड पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।
Infinix Note 30 5G में एंड्रॉयड 13 आधारित XOS 13 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.78 इंच की एचडी प्लस IPS डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 580 निट्स है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 6080 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Mali G57 MC2 GPU, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।
- घर बैठे ऐसे अपडेट करें Aadhaar, आज है आखिरी मौका
- Aadhaar Card Update: फ्री में आधार अपडेट करने का आखिरी मौका आज, कल से लगेगा जुर्माना
- Xiaomi Pad 6 vs Realme Pad X: कौन है 25,000 रुपये की रेंज में बेस्ट एंड्रॉयड टैबलेट
- TRAI का आदेश: स्पैम मैसेज को रोकने के लिए टेलीकॉम कंपनियां करें AI और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल