Infinix Note 12 Pro: इस दिन लॉन्च होगा कम कीमत में 8GB रैम और 108MP कैमरे वाला फोन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 22 Aug 2022 06:31 PM IST
सार

Infinix Note 12 Pro को 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। फोन में मीडियाटेक Helio G99 प्रोसेसर और 8 जीबी तक की LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगी।

विज्ञापन
Infinix Note 12 Pro 4G set to launch in India 26 August specifications price
Infinix Note 12 Pro - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने अपने नए फोन Infinix Note 12 Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 26 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। फोन को 108 मेगापिक्सल वाले ट्रिपल कैमरा सेटअप और मीडियाटेक Helio G99 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में 8 जीबी तक की LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगा। चलिए फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानते हैं।

    हालांकि कंपनी ने अब तक फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी है। उम्मीद की जा रही है कि Infinix Note 12 Pro को बजट सेगमेंट में पेश किया जाएगा, क्योंकि यह Infinix की ओर से आने वाला 4जी फोन होने वाला है। Infinix Note 12 के 5G वेरियंट को भारत में 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। ऐसे में Infinix Note 12 Pro को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    फोन को 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और ड्यू-ड्राप नॉच के साथ आएगी। फोन को एंड्राइड 12 के साथ XOS 10.6 के साथ पेश किया जाएगा, इसमें मीडियाटेक Helio G99 प्रोसेसर और 8 जीबी तक की LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगी। बता दें कि Helio G99, Helio G96 का अपग्रेडेड वर्जन है और Infinix Note 12 Pro पहला फोन है जो इस प्रोसेसर के साथ आने वाला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Infinix Note 12 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जो 108 मेगापिक्सल प्राइमरी, 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और AI लेंस के साथ आएगा। फोन में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने वाला है। फोन की बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 33W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें