Infinix Note 12 5G vs Realme C35: 15 हजार रुपये में कौन है बेस्ट स्मार्टफोन?

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sat, 09 Jul 2022 10:31 AM IST
सार

डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग और फ्रंट कैमरे के मामले में Infinix Note 12 5G बाजी मार लेता है, जबकि Realme C35 की कीमत Infinix Note 12 5G से कम है और Realme C35 का डिस्प्ले साइज भी बड़ा है।

Infinix Note 12 5G vs Realme C35 which phone is best under rs 15000 price specifications battery camera
Infinix Note 12 5G vs Realme C35 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    रियलमी लगातार भारतीय मार्केट में नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। हाल ही में रियलमी ने बजट सेगमेंट में Realme C35 के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को लॉन्च किया है। इस दौड़ में Infinix भी पीछे नहीं है। एंट्री लेवल और बजट सेगमेंट में Infinix के फोन को काफी पंसद किया जाता रहा है। Infinix ने 8 जुलाई को ही Infinix Note 12 5G को लॉन्च किया है। दोनों फोन की कीमत भी लगभग एक जैसी है ऐसे में इन दोनों स्मार्टफोन में टक्कर देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं कि दोनों फोन में क्या है खास और आपको क्या-क्या फीचर्स मिलने वालें हैं?

    Infinix Note 12 5G के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। इस फोन को दो कलर वेरियंट फोर्स ब्लैक और स्नोफॉल व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।realme C35 के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है। Realme C35 को दो कलर ऑप्शन ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग ग्रीन कलर में लॉन्च किया गया है।

    Infinix Note 12 5G में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ 2400x1080 का रिजॉल्यूशन और 180Hz का टच सैंपलिंग रेट मिलेगा। डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन भी दी गई है। इस फोन में मीडियाटेक Dimensity 810 5G प्रोसेसर मिलता है।Realme C35 में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में Unisoc T616 ऑक्टाकोर प्रोसेसर और एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI R एडिशन दिया गया है।