Infinix INBook X3: 10 घंटे की बैटरी लाइफ वाला सस्ता लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 22 Aug 2023 03:49 PM IST
सार

Infinix INBook X3 Slim में 14 इंच की फुल एचडी स्क्रीन और 12वीं जेनरेशन का i7 तक प्रोसेसर मिलता है। लैपटॉप में एल्युमिनियम एलॉय फ्रेम मिलता है और यह सिर्फ 14.8 मिमी पतला है।

विज्ञापन
Infinix INBook X3 Slim launched in India with 12th Gen Intel Core processors know price
Infinix INBook X3 Slim - फोटो : Infinix

    विस्तार

    इनफिनिक्स ने भारत में अपने नए लैपटॉप Infinix INBook X3 Slim को लॉन्च कर दिया है। लैपटॉप को कॉम्पैक्ट और लाइट वेट डिजाइन में पेश किया गया है। इनफिनिक्स इनबुक एक्स 3 स्लिम में 14 इंच की फुल एचडी स्क्रीन और 12वीं जेनरेशन का i7 तक प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है। लैपटॉप में एल्युमिनियम एलॉय फ्रेम मिलता है और यह सिर्फ 14.8 मिमी पतला है। लैपटॉप के साथ कंपनी ने 10 घंटे तक बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग का दावा किया है।

    इनफिनिक्स इनबुक एक्स 3 स्लिम को चार कलर ऑप्शन- रेड, ग्रीन, ग्रे और ब्लू में पेश किया गया है। लैपटॉप तीन प्रोसेसर और अलग-अलग स्टोरेज मॉडल में आता है। इसके 8GB + 512GB i3 मॉडल की कीमत 33,990 रुपये, 16GB + 512GB i5 मॉडल की कीमत 39,490 रुपये और 16GB + 512GB i7 मॉडल की कीमत 49,990 रुपये है। इसे 25 अगस्त से फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदा जा सकेगा। लैपटॉप पर अतिरिक्त बैंक छूट और 9500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।

    विज्ञापन

    इनफिनिक्स इनबुक एक्स 3 स्लिम लैपटॉप में 14 इंच फुलएचडी डिस्प्ले मिलता है, जो (1920 x 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 100 फीसदी sRGB, 72 फीसदी एमटीएससी और 300 निट्स की ब्राइटनेस से लैस है। लैपटॉप में 4.7GHz और 12वीं जेनरेशन के साथ कोर i7-1255U तक प्रोसेसर सपोर्ट और Iris Xe ग्राफिक्स का सपोर्ट मिलता है। लैपटॉप में 16 जीबी तक LPDDR4X रैम और 512 जीबी तक NVMe PCIe 3.0 SSD का सपोर्ट मिलता है। Infinix INBook X3 Slim विंडोज 11 के साथ आता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें