इनफिनिक्स का लैपटॉप Infinx INBook X1 अगले महीने भारत में होगा लॉन्च, जानें इसके फीचर्स
Infinx INBook X1 की बॉडी मेटल की होगी और लैपटॉप को नोबल रेड, स्टारफुल ग्रे और ऑरोरा ग्रीन कलर में पेश किया जाएगा। दावा है कि अपने सेगमेंट यह पहला लैपटॉप होगा जिसके साथ मेटल बॉडी मिलेगी।

विस्तार
स्मार्टफोन और गैजेट निर्माता कंपनी इनफिनिक्स जल्द ही लैपटॉप मार्केट में एंट्री करने वाली है। इनफिनिक्स इंडिया अपने पहले लैपटॉप Infinix INBook X1 अगले महीने यानी दिसंबर में भारतीय बाजार में उतारने वाली है। Infinx INBook X1 एक्स सीरीज का पहला लैपटॉप होगा, इससे पहले इसी साल जून में Infinx Note 10 और 10 Pro जैसे लैपटॉप लॉन्ट हुए हैं।
Infinix ने अपने अपकमिंग लैपटॉप INBook X1 लैपटॉप के कुछ फीचर्स के बारे में भी जानकारी दी है, हालांकि लॉन्चिंग तारीख अभी भी एक राज है। लैपटॉप मार्केट में Infinix का मुकाबला Xiaomi, Redmi, Realme और Nokia जैसे ब्रांड से होगा। पिछले साल दिसंबर में इनफिनिक्स ने अपना पहला टीवी भी पेश किया था।
Infinx INBook X1 की बॉडी मेटल की होगी और लैपटॉप को नोबल रेड, स्टारफुल ग्रे और ऑरोरा ग्रीन कलर में पेश किया जाएगा। दावा है कि अपने सेगमेंट यह पहला लैपटॉप होगा जिसके साथ मेटल बॉडी मिलेगी। Infinx INBook X1 को Intel Core i3, i5 और i7 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि Infinx INBook X1 की कीमत मौजूदा बाजार के मुकाबले कम होगी।
Infinx INBook X1 सीरीज के लैपटॉप के साथ Infinix Note 11 सीरीज स्मार्टफोन की भी लॉन्चिंग होगी। अपकमिंग फोन में फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो G96 प्रोसेसर मिलेगा। Infinix Note 11 सीरीज की शुरुआती कीमत 10,000 रुपये हो सकती है। फोन को Free Fire गेम की साझेदारी के साथ पेश किया जा सकता है।
- काम की बात: बड़ा ही शानदार है गूगल का यह फीचर, आसानी से फोटो और वीडियो को कर सकते हैं लॉक
- जरूरी बात: आज से इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा WhatsApp, सैमसंग-एप्पल भी लिस्ट में शामिल, देखें पूरी सूची
- काम की बात: बगल में बैठा शख्स भी नहीं पढ़ पाएगा आपके व्हाट्सएप के 'सीक्रेट' मैसेज, बस अपनाना होगा ये आसान तरीका
- काम की बात: विंडोज 11 में फॉन्ट साइज और थीम चेंज करने का तरीका जान लें, नहीं होगी दिक्कत