सिर्फ 8,999 रुपये में 20MP फ्रंट कैमरा और 3GB रैम से के साथ मिल रहा है यह फोन

शाओमी को टक्कर देने के लिए दूसरी चाइनीज कंपनियों ने पूरी तरह से कमर कस ली है। इस समय दो स्मार्टफोन बाजार में हैं जो शाओमी के स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इनमें एक नाम 10orD है और दूसरा इनफिनिक्स हॉट एस3 है। इनमें से इनफिनिक्स हॉट एस3 की आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर है। इस फोन में आपको 8,999 रुपये में 3 जीबी रैम और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। तो आइए जानते हैं इस फोन की खासियतें।
Infinix Hot S3 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस फोन 5.65 इंच की 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली फुल व्यू एचडी डिस्प्ले है। इसके अलावा इनफोकस हॉट एस3 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 3GB/4GB रैम, 32GB/64GB स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
वहीं फोन में 13MP का रियर कैमरा और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। इस फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 4000mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 GPU है। कनेक्टिविटी के लिए फोन ब्लूटूथ 4.2, OTG, Wi-Fi, 4G VoLTE, 3.5mm का हेडफोन जैक है। इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है।