Infinix ने भारत में लॉन्च किया 128GB स्टोरेज वाला सस्ता फोन, कीमत नौ हजार रु. से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 27 Mar 2023 03:26 PM IST
सार

फोन को डायमंड व्हाइट, ग्लेशियर ब्लू और मिरर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। Infinix Hot 30i की बिक्री 3 अप्रैल से फ्लिपकार्ट से होगी। लॉन्चिंग ऑफर के तहत फोन को 317 रुपये की ईएमआई के साथ खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Infinix Hot 30i launched in India With 5000mAh Battery Price Specifications
Infinix Hot 30i - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी कम कीमत में अधिक स्टोरेज वाले फोन की तलाश में हैं तो स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने भारतीय बाजार में अपने नए फोन Infinix Hot 30i को लॉन्च कर दिया है। Infinix Hot 30i एक एंट्री लेवल फोन है जिसमें 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा Infinix Hot 30i में 6.6 इंच की बड़ी डिस्प्ले और फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। Infinix Hot 30i में डुअल रियर कैमरा भी है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है।

    Infinix Hot 30i में एंड्रॉयड 12 आधारित XOS 12 है। इसके अलावा फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90H है और टच सैंपल रेट 180Hz है। Infinix Hot 30i की डिस्प्ले पर पांडा ग्लास की प्रोटेक्सन है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 500 निट्स है। Infinix Hot 30i में मीडियाटेक हीलियो G37 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 8 जीबी वर्चुअल रैम है। इसमें कुल 16 जीबी रैम मिलती है।

    विज्ञापन

    Infinix Hot 30i में AI सपोर्ट वाला डुअल रियर कैमरा है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.6 है। दूसरा लेंस एआई है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ डुअल फ्लैश लाइट दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें