मार्केट में तहलका मचाने आया Infinix का सस्ता स्मार्टफोन, मिलता है शानदार डिस्प्ले और बड़ी बैटरी का सपोर्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 01 Dec 2022 06:32 PM IST
सार

Infinix Hot 20 Play में 6.82 इंच की एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। फोन में MediaTek Helio G37 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 12 आधारित XOS 10 6.0 का सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Infinix Hot 20 Play launched in India at rs 8999 Specification features
Infinix Hot 20 Play - फोटो : Infinix

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने अपने सस्ते स्मार्टफोन Infinix Hot 20 Play को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 10 हजार रुपये से भी कम कीमत पर लॉन्च किया गया है। फोन में MediaTek Helio G37 प्रोसेसर और 6000एमएएच की बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। Infinix Hot 20 Play के साथ 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 13 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।

    Infinix Hot 20 Play को रेसिंग ब्लैक, ऑरोरा ग्रीन, फैंटेसी पर्पल और लूना ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन सिंगल स्टोरेज वेरियंट में आता है। इसके 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। फोन को 6 दिसंबर से फ्लिपकार्ट इंडिया से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Infinix Hot 20 Play में 6.82 इंच की एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है, जिसमें रिजॉल्यूशन 1640 x 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz का है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज का टच सैम्पलिंग रेट मिलता है। हॉट 20 प्ले में MediaTek Helio G37 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 12 आधारित XOS 10 6.0 का सपोर्ट मिलता है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज का माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें