50MP कैमरे वाले इस सस्ते 5G फोन की पहली सेल आज, 33 फीसदी डिस्काउंट के साथ मिल रहा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 09 Dec 2022 01:26 PM IST
सार

Infinix Hot 20 5G: इंफिनिक्स हॉट 20 5जी फोन के साथ पहली सेल में 33 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है। फोन के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को डिस्काउंट के बाद 11,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Infinix Hot 20 5G With 5mp camera First Sale in india start Price Specifications offers on flipkart
Infinix Hot 20 5G - फोटो : Infinix

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने अपने सस्ते 5G फोन Infinix Hot 20 5G को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। आज यानी 9 दिसंबर को इस फोन की पहली सेल शुरू हो गई है। इस फोन की कीमत 17,999 रुपये है, लेकिन ऑफर्स के तहत फोन को फ्लिपकार्ट पर 33 फीसदी डिस्काउंट के साथ 11,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन के साथ बैंक ऑफर्स और कैशबैक का लाभ भी मिलेगा। Infinix Hot 20 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 प्रोसेसर और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले का सपोर्ट है। वहीं फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा का सपोर्ट मिलता है।

    इंफिनिक्स हॉट 20 5जी फोन के साथ पहली सेल में 33 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है। फोन के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को डिस्काउंट के बाद 11,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन की खरीद पर ग्राहकों को फेडरल बैंक डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक से पेमेंट करने पर 5 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा।

    विज्ञापन

    फोन की खरीद पर ग्राहकों को आसान मासिक ईएलआई का ऑप्शन भी मिल रहा है। साथ ही फोन को एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदने पर 11,050 रुपये और बचाए जा सकते हैं। हालांकि एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ पुराने फोन की कंडीशन और ब्रांड पर निर्भर करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें