Infinix Hot 12: अगले सप्ताह भारत में होगा लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरे से होगा लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 11 Aug 2022 10:47 AM IST
सार

Infinix Hot 12 की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने यूट्यूब चैनल पर टीजर जारी किया है। इनफिनिक्स ने इस फोन को नाइजीरिया में लिजेंड व्हाइट, लकी ग्रीन, ऑरिजिन ब्लू और रेसिंग ब्लैक कलर में पेश किया है।

विज्ञापन
Infinix Hot 12 set to launch in India on 17th august Specifications teased
Infinix Hot 12 - फोटो : Infinix

    विस्तार

    Infinix Hot 12 की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। Infinix Hot 12 को भारतीय बाजार में 17 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। Infinix Hot 12 को लेकर खबर है कि इसके साथ 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी।

    इसके अलावा Infinix Hot 12 के साथ 6.82 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी और फोन में तीन रियर कैमरे होंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। इनफिनिक्स के इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। बता दें कि Infinix Hot 12 को इसी साल अप्रैल में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन

    Infinix Hot 12 की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने यूट्यूब चैनल पर टीजर जारी किया है। इनफिनिक्स ने इस फोन को नाइजीरिया में लिजेंड व्हाइट, लकी ग्रीन, ऑरिजिन ब्लू और रेसिंग ब्लैक कलर में पेश किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Infinix Hot 12 की संभावित स्पेसिफिकेशन

    उम्मीद की जा रही है कि ग्लोबल वाले वेरियंट को ही भारत में पेश किया जाएगा। Infinix Hot 12 में एंड्रॉयड 12 के साथ XOS 10.6 है। इसके अलावा इसमें 6.82 इंच की HD+ डिस्प्ले TFT IPS डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है और 128 जीबी की स्टोरेज है।

    कैमरे की बात करें तो Infinix Hot 12 के साथ तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। तीसरा लेंस AI है। फोन के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसके अलावा इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग भी है। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलेगा जिसके साथ DTS का भी सपोर्ट होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें