लॉन्चिंग से पहले Infinix Hot 11 2022 की डिजाइन आई सामने, देखें तस्वीरें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 22 Mar 2022 11:12 AM IST
सार

सीईओ अनिश कपूर ने ट्विटर पर Infinix Hot 11 2022 का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फोन के लुक और डिजाइन को देखा जा सकता है। वीडियो के मुताबिक Infinix Hot 11 2022 की डिजाइन प्रीमियम है।

विज्ञापन
Infinix Hot 11 2022 first look spotted on Web Ahead Of Official Launch
Infinix Hot 11 2022 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Infinix के अपकमिंग स्मार्टफोन Infinix Hot 11 2022 की लॉन्चिंग भारतीय बाजार में जल्द होने वाली है, हालांकि कंपनी ने अभी तक लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लॉन्चिंग से पहले Infinix Hot 11 2022 का एक वीडियो सामने आया है।

    इनफिनिक्स के सीईओ अनिश कपूर ने ट्विटर पर Infinix Hot 11 2022 का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फोन के लुक और डिजाइन को देखा जा सकता है। वीडियो के मुताबिक Infinix Hot 11 2022 की डिजाइन प्रीमियम है।

    विज्ञापन

    सामने आए वीडियो के मुताबिक Infinix Hot 11 2022 में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इशके अलावा फोन काफी स्लिक होगा। बैक पैनल पर स्क्वॉयर शेप में कैमरा सेटअप मिलेगा। Infinix Hot 11 2022 के डिस्प्ले की डिजाइन पंचहोल होगी और इसी पंचहोल में फ्रंट कैमरा होगा। फोन में नीचे की ओर टाईप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पावर और वॉल्यूम बटन राइट साइड में मिलेंगे। बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसके साथ एक फ्लैश लाइट भी है। Infinix Hot 11 2022 को तीन कलर्स ऑरोरा ग्रीन, पोलर ब्लैक और सनसेट गोल्ड कलर में खरीदा जा सकेगा। Infinix ने फोन के अन्य फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं दी है। फोन में हेडफोन जैक ऊपर की ओर मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें