Infinix ने लॉन्च किया 13,999 रुपये में 43 इंच का स्मार्ट टीवी, जानें सभी फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Oct 2022 10:46 AM IST
सार

Infinix 43Y1 में 43 इंच की स्क्रीन है जिसका रिजॉल्यूशन फुल एचडी है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 300 निट्स है और इसके साथ HLG के साथ vivid इमेज का भी सपोर्ट है। Infinix 43Y1 के साथ 20W का स्पीकर दिया गया है जिसमें डॉल्बी एटमॉस का भी सपोर्ट है।

विज्ञापन
Infinix 43Y1 Smart TV Launched in India Price in India and features
Infinix 43Y1 Smart TV - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Infinix ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्ट टीवी Infinix 43Y1 को लॉन्च कर दिया है। Infinix 43Y1 के साथ कंपनी ने Infinix InBook X2 Plus लैपटॉप को भी लॉन्च किया है। Infinix 43Y1 के साथ एलईडी डिस्प्ले दी गई है और डॉल्बी ऑडियो का भी सपोर्ट है। इसके अलावा इस टीवी में 20वॉट का स्पीकर भी है। Infinix 43Y1 की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी, हालांकि बिक्री की तारीख के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    Infinix 43Y1 Smart TV की स्पेसिफिकेशन

    Infinix 43Y1 में 43 इंच की स्क्रीन है जिसका रिजॉल्यूशन फुल एचडी है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 300 निट्स है और इसके साथ HLG के साथ vivid इमेज का भी सपोर्ट है। Infinix 43Y1 के साथ 20W का स्पीकर दिया गया है जिसमें डॉल्बी एटमॉस का भी सपोर्ट है।

    विज्ञापन

    Infinix 43Y1 के साथ क्वॉडकोर प्रोसेसर और 4 जीबी स्टोरेज है। रैम के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। Infinix 43Y1 के साथ दो HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, एक RF इनपुट, एक AV इनपुट और एक 3.5mm का हेडफोन जैक है। टीवी के साथ वाई-फाई और ब्लूटूथ भी दिया गया है। Infinix 43Y1 में Prime Video, Youtube, SonyLiv, Zee5, ErosNow जैसे एप्स का सपोर्ट मिलेगा और आप अपने एंड्रॉयड फोन को भी इस पर कास्ट कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें