घरेलू कंपनी Quantum ने एक साथ लॉन्च किए ईयरबड्स और वायरलेस स्पीकर, शुरुआती कीमत 799 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 10 Nov 2021 02:21 PM IST
सार

कंपनी ने दो वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर पेश किए हैं जिनमें सोनोट्रिक्स 81 और सोनोट्रिक्स 51 शामिल हैं। इन दोनों स्पीकर के अलावा कंपनी ने ट्रू वायरलेस ईयरबड्स सोनोट्रिक्स एक्स को भी बाजार में उतारा है।

विज्ञापन
Indian consumer tech brand Quantum launches SonoTrix TWS earbuds and Bluetooth speakers
Quantum TWS - फोटो : amarujala

    विस्तार

    भारतीय कंज्यूमर और लाइफस्टाइल ब्रांड क्वांटम ने एक साथ तीन ऑडियो प्रोडक्ट की एक प्रीमियम रेंज पेश की है। कंपनी ने दो वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर पेश किए हैं जिनमें सोनोट्रिक्स 81 और सोनोट्रिक्स 51 शामिल हैं। इन दोनों स्पीकर के अलावा कंपनी ने ट्रू वायरलेस ईयरबड्स सोनोट्रिक्स एक्स को भी बाजार में उतारा है। सोनोट्रिक्स 81 और SonoTrix 51 को क्रमशः 1,299 रुपये और 799 रुपये की शुरुआती कीमतों पर खरीदा जा सकता है, वहीं SonoTrix X TWS को प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों के अलावा कंपनी की वेबसाइट से 899 रुपये में खरीदा जा सकेगा

    SonoTrix 81 के फीचर्स:

    यह एक पोर्टेबल लाइट वेट स्पीकर है जो 8 वॉट का आउटपुट देता ह। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5 है। इसके अलावा इसके साथ TF/SD कार्ड, ऑक्स इनपुट और USB का भी सपोर्ट दिया गया है। इसमें एक इनबिल्ट नॉइज कैंसिलिंग माइक है जबकि इसका IPX7 सर्टिफिकेशन इसे डस्ट, वाटर और स्प्लैश प्रूफ बनाता है। इसमें 2000mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 18 घंटे तक के प्लेबैक का दावा किया गया है। स्पीकर को 8 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    SonoTrix 51 के फीचर्स:

    यह एक 5 वॉट का स्पीकर है। इसे बेहतर बास के लिहाज से डिजाइन किया गया है। इस ब्लूटूथ स्पीकर में इनबिल्ट माइक भी है जिसकी मदद से आप किसी से फोन पर बात कर सकते हैं। एक बार फुल चार्ज करने पर यह लगभग 20 घंटे के प्लेटाइम का देता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    SonoTrix X के फीचर्स:

    क्वांटम के इस नए TWS ईयरबड्स में वर्चुअल असिस्टेंट गूगल और एपल सिरी दोनों का सपोर्ट है। इस बड्स में दो माइक्रोफोन दिए गए हैं। दावा है कि इस ईयरबड्स में इमर्सिव हाई-फाई स्टीरियो, डीप बास मिलेगा। यह बड्स इंटेलिजेंट टच कंट्रोल के साथ आता है। बैटरी को लेकर 42 घंटे के प्लेटाइम का दावा किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें