Realme P4 Lite 5G Launched: 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन भारत में लॉन्च, जानिए शानदार फीचर्स

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Thu, 19 Mar 2026 01:24 PM IST
सार

7000mAh Battery Smartphone 2026:

रियलमी ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद डिस्प्ले और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं। बड़े बैटरी पैक, 144Hz स्क्रीन और मजबूत बिल्ड की वजह से बजट सेगमेंट में अलग पहचान बनाने वाले इस फोन के शानदार फीचर्स के बारे में विस्तार से जानें...

विज्ञापन
India’s Most Affordable 5G Powerhouse? Realme P4 Lite 5G Arrives Huge 7000mAh Battery
रियलमी पी4 लाइट 5जी - फोटो : realme.com

    विस्तार

    आज यानी 19 मार्च को रियलमी ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए P4, P4x और P4 Pro के बाद अब P4 Lite 5G को उतार दिया है। यह फोन खासतौर पर उन युवाओं और वर्किंग प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो दिन भर फोन का इस्तेमाल करते हैं। कीमत की बात करें तो करीब 12,999 की शुरुआती कीमत के साथ यह फोन बड़े बैटरी पैक सेगमेंट में अलग पहचान बनाने की कोशिश करता है।

    Realme P4 Lite 5G Launched: 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन भारत में लॉन्च, जानिए शानदार फीचर्स

    अगर आप इसे सेल के दौरान खरीदते हैं, तो एक हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट और 500 रुपये का बैंक ऑफर मिल रहा है। पुराने रियलमी यूजर्स के लिए 500 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी है, जिससे प्रभावी कीमत और भी कम हो जाती है।

    विज्ञापन
    Realme P4 Lite 5G Launched: 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन भारत में लॉन्च, जानिए शानदार फीचर्स

    परफॉर्मेंस और थर्मल मैनेजमेंट

    फोन के अंदर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 5G चिपसेट लगा है, जो मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन है। गेमिंग के शौकीनों के लिए इसमें 5,300 sq mm का बड़ा एयरफ्लो वाष्प चैंबर (Vapor Chamber) दिया गया है, जो फोन को भारी इस्तेमाल के दौरान भी ठंडा रखने में मदद करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बैटरी जो चले कई दिन

    Realme P4 Lite 5G Launched: 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन भारत में लॉन्च, जानिए शानदार फीचर्स

    इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 7,000mAh की विशाल बैटरी है। हालांकि, इसे चार्ज करने के लिए 15W की वायर्ड चार्जिंग दी गई है, जो बड़ी बैटरी को देखते हुए थोड़ी धीमी लग सकती है, लेकिन एक बार फुल चार्ज होने पर यह आसानी से दो-तीन दिन का बैकअप दे सकती है।

    डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर

    Realme P4 Lite 5G Launched: 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन भारत में लॉन्च, जानिए शानदार फीचर्स
    Realme P4 Lite 5G Launched: 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन भारत में लॉन्च, जानिए शानदार फीचर्स

    फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (f/2.2) और सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिसका मतलब है कि हल्की बारिश की बूंदों और धूल से इसे कोई खतरा नहीं है।

    Realme P4 Lite 5G Launched: 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन भारत में लॉन्च, जानिए शानदार फीचर्स

    कलर और उपलब्धता

    अगर आप इसे खरीदने का मन बना चुका है तो फ्लिपकार्ट, रियलमी डॉट कॉम या फिर ऑफलाइन स्टोर्स पर जाकर खरीद सकते हैं। फिलहाल ये आपको मोजेक नीला और मोजेक ग्रीन कलर में मिल जाएगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें