Inbase की नई फ्लैगशिप Urban Fit S स्मार्टवॉच लॉन्च, मिलेंगे सबसे एडवांस्ड फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 08 Jul 2022 09:46 AM IST
सार

Urban Fit S एक परफेक्ट हेल्थ और फिटनेस गैजेट है। इसमें मल्टीपल हेल्थ फंक्शन मिलते हैं। Fit S में हार्ट रेट, स्लीप मॉनिटर, ब्लडप्रेशर और ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर भी मिलेगा।

विज्ञापन
India's Most Advanced AMOLED Smartwatch Inbase Urban Fit S Launches know price specification Features
Inbase Urban Fit S Smartwatch - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गैजेट्स और मोबाइल एक्सेसरीज ब्रांड इनबेस (Inbase) ने अपने फ्लैगशिप वियरेबल Urban Fit S स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है। Urban Fit S स्मार्टवॉच में Bluetooth Calling, इनबिल्ट मेमोरी और 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। यह स्मार्टवॉच वॉयस असिस्टेंट (Voice Assistance), रोटेटिंग क्राउन फंक्शन जैसे एडवांस्ड फीचर्स के साथ आता है। इस वॉच में 1.78 इंच का ऑलवेज ऑन एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है।

    Urban Fit S स्मार्टवॉच की शुरुआती कीमत 4,999 रुपये है। इसे Inbase की ऑफिशियल वेबसाइट Inbasetech.in के अलावा अमेजन और फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकेगा। कंपनी Urban Fit S के साथ एक साल की स्टैंडर्ड वारंटी भी दे रही है। Urban Fit S एक परफेक्ट हेल्थ और फिटनेस गैजेट है। इसमें मल्टीपल हेल्थ फंक्शन मिलते हैं। Fit S में हार्ट रेट, स्लीप मॉनिटर, ब्लडप्रेशर और ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर भी मिलेगा। Urban Fit S में फिजियोलॉजिकल साइकिल रिमाइंडर भी दिया गया है, जिससे फीमेल वॉच के द्वारा पीरियड्स को भी ट्रैक कर सकती हैं।

    विज्ञापन

    Inbase Urban Fit S में डुअल पेयरिंग फीचर दिया गया है। Urban Fit S को स्मार्टफोन और वायरलेस ईयरफोन (TWS) के साथ एक साथ कनेक्ट कर सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में इन-बिल्ट HD स्पीकर दिया गया है, जिससे मोबाइल फोन दूर होने पर भी सीधे स्मार्टवॉच से ही कॉल किया जा सकता है और कॉल रिसीव भी किया जा सकता है। Inbase Urban Fit S के इन-बिल्ट मेमोरी में गाने स्टोर कर सकते हैं और स्मार्टफोन के बिना रनिंग और आउटडोर वर्कआउट के दौरान भी म्यूजिक का मजा लिया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें