InBase ने बच्चों के लिए लॉन्च की अरबन फैब स्मार्टवॉच, मिलेगा इन बिल्ट गेम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Dec 2021 04:30 PM IST
सार

इनबेस अरबन फैब स्मार्टवॉच की की कीमत 5,499 रुपये और इसे आप 25 दिसंबर 2021 से खरीद सकते हैं। त्योहारी सेल के चलते यह मार्केट से 2,999 रुपये में डिस्काउंट प्राइस पर खरीदी जा सकती है।

विज्ञापन
Inbase to Launch Urban Fab Smartwatch for Your Smart Kid
Inbase Urban Fab - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी इनबेस ने बच्चों के लिए अरबन फैब स्मार्टवॉच लॉन्च की है। यह स्मार्टवॉच खास डिजाइन के साथ चार आकर्षक रंगों पिंक, ब्लू, लाइट पर्पल और आर्मी ग्रीन में उपलब्ध होगी। इसे 5-15 साल के बच्चों के लिए तैयार किया गया है जो अपने कूल डिजाइन और नई टेक्नोलॉजी के साथ बच्चों को अच्छी आदतें और सेहतमंद जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती है।

    अरबन फैब स्मार्टवॉच बेहद हल्की है और यह 100 से अधिक वॉच फेसेज के साथ आती है, जो लगातार अपडेट होते रहते हैं। ऐसे में आपके बच्चों को हर दिन एक नया वॉच फेस मिलेगा। अक्सर इस उम्र के बच्चे कई एक्टिविटीज करना चाहते हैं, लेकिन अपनी एक्टिविटीज को ट्रैक करने के लिए उनके पास कोई गैजेट नहीं होता।

    विज्ञापन

    यह 10 अलार्म्स के साथ आती है, जो बच्चों को रोजाना एक्टिविटीज के लिए रिमाइंड करते हैं, जैसे- समय पर जागना, नाश्ता करना, स्कूल जाने का समय, होमवर्क, खेलने का समय, परिवार के साथ बिताने का समय, सोने का समय आदि।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह स्मार्टवॉच 4 इन-बिल्ट गेम्स- 2048, कैण्डी क्रश, मेज और फ्लाय अ प्लेन के साथ आती है। अरबन फैब टीन आईपी 68 रेटिंग के साथ आती है और वॉटर रेसिस्टेंट है। यह वॉच कई हेल्थ फंक्शन्स जैसे हार्ट रेट, स्लीप ट्रैकिंग, वॉकिंग, रनिंग आदि के साथ आती है।

    वॉच की शानदार बैटरी लाइफ को लेकर 7 दिनों के बैकअप और स्टैण्डबाय मोड में 14 दिनों के बैकअप का दावा है। यह चाइल्ड लॉक फीचर के साथ आती है। तो आप जब चाहें पासवर्ड की मदद से वॉच को लॉक कर सकते हैं।

    इनबेस अरबन फैब स्मार्टवॉच की की कीमत 5,499 रुपये और इसे आप 25 दिसंबर 2021 से खरीद सकते हैं। त्योहारी सेल के चलते यह मार्केट से 2,999 रुपये में डिस्काउंट प्राइस पर खरीदी जा सकती है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी मिल रही है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें