घरेलू कंपनी Inbase ने लॉन्च किए तीन फास्ट चार्जिंग वाले पावरबैंक, शुरुआती कीमत 999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 14 Nov 2022 11:45 AM IST
सार

Inbase Style में 10000mAh की बैटरी है जिसके साथ PD 22.5W के साथ वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है। इसमें 15w तक की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है और 22.5w तक की वायर चार्जिंग है। इसमें लि-पॉलिमर बैटरी है।

विज्ञापन
Inbase Launches Three New Travel Friendly Fast Charging Powerbanks in India
Inbase Style 10000mAh - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Inbase ने एक साथ तीन पावरबैंक लॉन्च किए हैं जिनमें Inbase Style और Inbase Cruze शामिल हैं। Inbase ने इन पावरबैंक को इस तरह से डिजाइन किया है कि आप इन्हें लेकर कहीं भी आसानी से जा सकते हैं यानी इन्हें ट्रैवल फ्रेंडली बनाया गया है।

    Inbase Style में 10000mAh की बैटरी है जिसके साथ PD 22.5W के साथ वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है। इसमें 15w तक की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है और 22.5w तक की वायर चार्जिंग है। इसमें लि-पॉलिमर बैटरी है। इसमें डुअल एएसबी ए पोर्ट और एक USB-C PD पोर्ट है। इससे आप चार डिवाइस को एक साथ चार्ज कर सकेंगे। इसमें स्मार्ट IC है जो कि पावरबैंक को गर्म होने और ओवरचार्जिंग से बचाता है।

    विज्ञापन

    Inbase Cruze 10000mAh की बात करें तो यह भी मेटल केस और PD 22.5W चार्जिंग के साथ आता है। इसके साथ एल्यूमीनियम मेटल केस है। इसमें डुअल इनपुट और ट्रिपल आउटपुट है। इस पावरबैंक के साथ USB-A (18W) और USB-C PD (22.5W) चार्जिंग मिलती है। इसमें फास्ट चार्जिंग के लिए (QC3.0) मिलता है और आप एक साथ तीन डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। इसमें बैटरी लेवल के लिए LED इंडिकेटर भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Inbase Club 10000mAh एक 4-In-1 पावरबैंक है। इस पावरबैंक में इनबिल्ट यूएसबी केबल हैं जिनमें USB-A, USB-C, Micro USB और लाइटनिंग शामिल हैं। इसमें कुल 12W का पावर मिलेगा। इसमें भी एक LED डिस्प्ले है जो कि बैटरी लेवल के बारे में जानकारी देती है।

    कीमत की बात करें तो Inbase Style की कीमत 1,899 रुपये, Inbase Cruze की कीमत 1,299 रुपये और Inbase Club की कीमत 999 रुपये है। तीनों पावरबैंक को 1 साल की वारंटी के साथ खरीदा जा सकेगा। सभी की बिक्री अमेजन, फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से हो रही है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें