Inbase Buds Mini Lite: 40 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ मिलती है शानदार ऑडियो, सिर्फ इतनी है कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 14 Sep 2022 04:16 PM IST
सार

Inbase Buds Mini Lite को लेटेस्ट ब्लूटूथ V5.1 चिप के साथ डिजाइन किया गया है, इसमें डीप रिच BASS और क्रिस्टल-क्लियर ऑडियो के लिए 13mm डायनामिक ड्राइवर का सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
Inbase Buds Mini Lite earbuds launched in india at rs 1299 specifications battery
Inbase Buds Mini Lite - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गैजेट्स और मोबाइल एक्सेसरीज ब्रांड इनबेस (Inbase) ने अपने नए ईयरबड्स Inbase Buds Mini Lite को लॉन्च कर दिया है। ये TWS ईयरबड्स कॉम्पेक्ट डिजाइन और कम वजन के साथ आते हैं। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें 40 घंटे की बैटरी लाइफ और 300 घंटे का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए बड्स में ब्लूटूथ V5.1 का सपोर्ट दिया गया है।

    इनबेस Buds Mini Lite को तीन कलर ब्लैक, पिंक और व्हाइट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 1,299 रुपये है। बड्स को 6 महीने की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ अमेजन और फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    इनबेस Buds Mini Lite को लेटेस्ट ब्लूटूथ V5.1 चिप के साथ डिजाइन किया गया है। डीप रिच BASS और क्रिस्टल-क्लियर ऑडियो के लिए ईयरबड्स में 13mm डायनामिक ड्राइवर का सपोर्ट दिया गया है। प्रत्येक बड का वजन सिर्फ 6 ग्राम है और कंपनी का दावा है कि इसे स्किन फ्रेंडली मटेरियल का उपयोग करके डिजाइन किया गया है। बड्स में वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग है। बड्स में कॉल, वॉल्यूम या वॉयस असिस्टेंट का यूज करने के लिए स्मार्ट टच बटन कंट्रोल दिया गया है। Buds Mini Lite में वन-स्टेप पेयरिंग दी गई है, यानी केस का लिड खोलते ही ये यूजर के स्मार्टफोन के साथ तुरंत कनेक्ट हो जाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें