IMC 2018: Detel ने एक साथ लांच किए चार स्मार्ट एलईडी टीवी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 26 Oct 2018 01:17 PM IST
IMC 2018:Detel introduces Premium range of Smart LED Televisions
Detel Smart LED Televisions

    विश्व की सबसे किफायती फीचर फोन कंपनी डीटेल ने इंडिया ने नई दिल्ली में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2018 में अपने चार नए स्मार्ट एलईडी टीवी पेश किए हैं जिनमें 40, 50, 55 और 65 इंच के टीवी शामिल हैं। इनमें से 40 इंच स्मार्ट एलईडी टीवी की कीमत 19,999 रुपये, 50 इंच स्मार्ट एलईडी टीवी की कीमत 29,999 रुपये, 55 इंच वाले टीवी की कीमत 39,999 रुपये और 65 इंच स्मार्ट एलईडी टीवी की कीमत 69,999 रुपये है। इन चारों टीवी को डीटेल की ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप से खरीदा जा सकता है।

    इन चारों टीवी के साथ कंपनी फ्री में टावर स्पीकर भी दे रही है। इसके अलावा डीटेल अपने 32 इंच वाले स्मार्ट टीवी के साथ भी फ्री में ब्लूटूथ स्पीकर दे रही है। स्मार्ट टीवी में वाई-फाई, प्ले स्टोर ऐप, एचडीएमआई इनपुट और 2 यूएसबी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी विकल्प मौजूद हैं। एलईडी टीवी में म्यूजिक और फोटो जैसे मनोरंजन ऐप्स भी हैं। इन टीवी में इंटरनेट का भी कनेक्शन है।

    इन चारों टीवी में 50-इंच और 40-इंच एलईडी टीवी में फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है, वहीं 55-इंच और 65-इंच एलईडी टीवी में 3840x2160 पिक्सल वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा इन टीवी में 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज, और एंड्रायड का सपोर्ट है, हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इसमें एंड्रॉयड का कौन-सा वर्जन है। 40-इंच टीवी में जहां10 वॉट का स्पीकर है, वहीं अन्य तीनों टीवी में 12 वॉट के स्पीकर्स दिए गए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें