आ गया आईबॉल का नया 4जी टैबलेट, जानें खूबियां

भारतीय टेक कंपनी आईबॉल ने नया टैबलेट लॉन्च किया है। आईबॉल ने विंग्स टैबलेट को स्लाइड सीरीज के तहत पेश किया है। आईबॉल स्लाइड विंग्स टैबलेट की कीमत 9,999 रुपये है और यह सिल्वर क्रोम कलर में उपलब्ध है। टैबलेट देश के सभी बड़े रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है।
स्पेसिफिकेशन
आईबॉल के स्लाइड विंग्स 4जीबी में आपको 8 इंच का एचडी मल्टी टच डिस्प्ले मिलता है। टैबलेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर है, जिसके साथ 2 जीबी का रैम दिया गया है। टैबलेट डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। आईबॉल का स्लाइड विंग्स 4जीबी टैबलेट एंड्रॉयड मार्शमैलो पर काम करता है। टैबलेट 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसे 32 जीबी के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।
टैबलेट के कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा फ्लैस के साथ मिलता है। वहीं वीडियो चैटिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। टैबलेट की पावर की बात करें तो इसमें 4300 एमएएच की बैटरी मौजूद है। टैबलेट 21 भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है।