iBall ने लॉन्च किया मोबाइल के दाम में विंडोज 10 वाला लैपटॉप

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Jun 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
iBall CompBook Marvel 6 Laptop launched at price of a smartphone
iBall CompBook Marvel 6

    अगर आप भी कम दाम में बढ़िया लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो आपकी यह ख्वाहिश पूरी होने वाली है। आईबॉल ने स्मार्टफोन की कीमत में अपना नया लॉपटॉप iBall CompBook Marvel 6लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉब बजट लैपटॉप यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है।

    आईबॉल कॉम्पबुक मार्वल 6 की कीमत और खासियत

    iBall CompBook Marvel 6
    iBall CompBook Marvel 6

    इस लैपटॉप में 14 इंच की एचडी डिस्प्ले, प्री-इंस्टॉल विंडोज 10 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 2.4 गीगाहर्ट्ज स्पीड वाला इंटेल का Celeron N3350 प्रोसेसर है। आईबॉल के इस लैपटॉप में 3 GB DDR3 रैम, 5000mAh की बैटरी, 32 जीबी की मेमोरी है जिसे 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस लैपटॉप की कीतम सिर्फ 14,299 रुपये है, जबकि विंडोज 10 प्रो के साथ इसे 17,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप को किसी ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन

    लैपटॉप के लॉन्चिंग के मौके पर आईबॉल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और निदेशक संदीप पराश्रमपुरिया ने कहा, 'इस मार्वल लैपटॉप को बेहतर यूज के हिसाब से तैयार किया गया है और हमें भरोसा है कि यह व्यावसायिक संगठनों के लिए किफायती साबित होगा।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें