आईबॉल ने उतारे दो बेहद सस्ते विंडोज लैपटॉप

आईबॉल कॉम्पबुक एक्सीलैंस अब तक का सबसे सस्ता 11.6 इंच डिस्प्ले का लैपटॉप हो सकता है। इसकी कीमत महज 9,999 रुपये है। आईबॉल कंपनी ने भारतीय बाजार में दो बेहद किफायती विंडोज 10 लैपटॉप लॉन्च किए हैं।
आईबॉल कॉम्पबुक एक्सीलैंस के साथ कंपनी ने आईबॉल कॉम्पपुक एग्जेमप्लियर भी लॉन्च किया है इसकी कीमत 13,999 रुपये है। यह 14.1 इंच डिस्प्ले के साथ है।
दोनों लैपटॉप माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 10 और इंटेल एंटाम प्रोसेसर के साथ काम करते हैं। हाल ही में माइक्रोमैक्स ने भी माइक्रोसॉफ्ट और इंटेल के साथ मिलकर एक और एंट्री लेवल लैपटॉप लॉन्च किया है।
डिस्प्ले साइज और वजन को छोड़कर आईबॉल के दोनों लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे है।
रैम, बैटरी और फीचर्स

दोनों लैपटॉप 10000mAh की बैटरी के साथ है, कंपनी का दावा है कि यह वीडियो प्ले करने पर 8.5 घंटे और म्यूजिक प्ले करने पर 22 घंटे का बैकअप देने में सक्षम है।
ये 1.33 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर इंटल एटम जेड3735एफ प्रोसेसर, 2 जीबी डीडीआर3 रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करते हैं। मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। दोनों ही लैपटॉप बिल्ट-इन कीबोर्ड के साथ आते हैं। इनमें ट्रैकपैड भी शामिल है।
इसके अलावा वीडियो कॉलिंग फ्रंट-फेसिंग कैमरा वीजीए, डुअल स्पीकर, वाई-फाई, ब्लूटूथ, दो यूएसबी 2.0 पोर्ट और एक मिनी एचडीएमआई पोर्ट की सुविधा मौजूद है।