Humanoid Robot: ह्यूमनॉइड रोबोट के मूवमेंट ने इंटरनेट को चौंकाया, इसमें हैं 500 सेंसर्स, देखें वीडियो

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 24 Feb 2025 02:56 PM IST
सार

कुछ लोग इसके अत्यधिक वास्तविक दिखने के कारण असहज महसूस कर रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे तकनीकी प्रगति का एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं, हालांकि Clone Robotics इस रोबोट की क्षमताओं को और अधिक उन्नत करने पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Humanoid Robot Movement of humanoid robot shocked the internet it has 500 sensors
Humanoid Robot Protoclone - फोटो : https://x.com/clonerobotics

    विस्तार

    ह्यूमनॉइड यानी इंसान जैसे रोबोट पर लंबे समय से काम कर रहा है और प्रत्येक कुछ समय में ऐसे रोबोट दुनिया के सामने आते रहे हैं। कुछ दिन पहले ही एलन मस्क के ऑप्टिमस रोबोट को दुनिया ने देखा है और अब एक ऐसा ह्यूमनॉइड रोबोटा का प्रोटोटाइप सामने आया है जिसे देखकर इंटरनेट की दुनिया हैरान हो गई है।

    Protoclone नाम के इस ह्यूमनॉइड रोबोट को क्लोन रोबोटिक्स नाम की कंपनी ने तैयार किया है। Protoclone की संरचना पूरी तरह से मानव शरीर की बनावट के अनुरूप बनाई गई है। Protoclone को मानव की पेशी और कंकाल प्रणाली की नकल करने के लिए विकसित किया गया है। इस रोबोट के मूवमेंट का एक वीडियो वायरल होने के बाद इसे लाखों बार देखा गया।

    विज्ञापन

    वीडियो में दिखाया गया है कि जब यह छत से लटकता है, तो इसके कृत्रिम मांसपेशियों के सक्रिय होते ही इसके अंग हल्के-हल्के हिलने लगते हैं। सोशल मीडिया पर इस रोबोट को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आई हैं। कुछ लोग इसके अत्यधिक वास्तविक दिखने के कारण असहज महसूस कर रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे तकनीकी प्रगति का एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं, हालांकि Clone Robotics इस रोबोट की क्षमताओं को और अधिक उन्नत करने पर काम कर रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें